एक्सप्लोरर

नगरोटा हमला: मारे गए आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा, डीडीसी चुनावों से पहले कई नेताओं को निशाना बनाना चाहते थे

नगरोटा में मारे गए आंतकी जिस हमले को अंजाम देने के मकसद से आगे बढ़ रहे थे, उसे पाकिस्तान के बहावलपुर में तैयार किया गया था.यह आतंकी जम्मू के सांबा इलाके के उस पार पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके से घुसपैठ कर जम्मू की सीमा में दाखिल हुए थे.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के नगरोटा में हुए आतंकी एनकाउंटर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकी कश्मीर घाटी में जिला विकास परिषद यानी डीडीसी चुनावों से पहले कई नेताओं को निशाना बनाना चाहते थे.

बड़ी साजिश को देना चाहते थे अंजाम नगरोटा में मारे गए पाकिस्तानी आतंकी एक बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे. उनका मकसद 26/11 जैसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम देना था. मारे गए आतंकियों से बरामद हुए सामान से कुछ और खुलासे हुए हैं. नगरोटा में मारे गए आंतकी जिस हमले को अंजाम देने के मकसद से आगे बढ़ रहे थे, उसे पाकिस्तान के बहावलपुर में तैयार किया गया था.

आतंकियों के पास से क्या क्या मिला? अतंकियों से एनकाउंटर के बाद उनके पास से मोबाइल फोन, जीपीएस, वायरलेस सेट बरामद हुआ है. इसके अलावा उनके पास से पाकिस्तान में बनीं दवाइयां, इंजेक्शन भी मिले हैं. एक नक्शा भी मिला है जिसमें इंटरनेशनल बॉर्डर से पिकअप प्वाइंट की दूरी का जिक्र है.

गुरुवार तड़के जम्मू के नगरोटा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जिन चार पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रक में ही मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, यह आतंकी जम्मू के सांबा इलाके के उस पार पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके से घुसपैठ कर जम्मू की सीमा में दाखिल हुए थे.

शकरगढ़ में है पाकिस्तानी रेंजर्स का हेडक्वार्टर गौरतलब है कि शकरगढ़ में ही पाकिस्तानी रेंजर्स का हेड क्वार्टर है और सूत्रों का दावा है कि इन चार आतंकियों की घुसपैठ में पाकिस्तानी रेंजर्स के की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता. सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि यह चारों आतंकी बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को ही पाकिस्तान के शकरगढ़ के एक लॉन्चिंग पैड से जम्मू की सीमा में दाखिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget