एक्सप्लोरर

Cheating Case: मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का PA बनकर पूर्व रणजी क्रिकेटर ने कर ली लाखों की ठगी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

EX Ranji Cricketer Cheating Case: पूर्व रणजी क्रिकेटर सीएम जगन मोहन रेड्डी का फ़र्ज़ी PA बनकर लाखों रुपये की ठगी करता था. वो गरीब क्रिकेटरों से स्पॉन्सरशिप के नाम पर लाखों रुपये लेता था . 

Ex Ranji Cricketer Nagaraju Budumuru Cheating Case: मुंबई पुलिस की बीकेसी साइबर सेल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर को ठगी के मामले में गिरफ़्तार किया है. पूर्व रणजी क्रिकेटर नागराज बुदुमरु (Nagaraju Budumuru ) ठगी करने के लिए छोटी मोटी चालाकी नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी (Y S Jagan Mohan Reddy) का निजी सचिव बताकर ठगी करता था. आरोपी क्रिकेटर पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

सीएम के नाम और लेटर हेड का इस्तेमाल

मुंबई पुलिस की साइबर सेल की गिरफ़्त में आए इस आरोपी का नाम नागराज बुदुमरु है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य से क्रिकेट खेलने वाला रणजी क्रिकेटर है. नागराज क्रिकेट के अलावा एक और मामले में माहिर है वो है ठगी. ठगी को अंजाम देने के लिए वो मुख्यमंत्री के नाम और लेटर हेड तक का इस्तेमाल करता था.

आरोप है कि नागराज बुदुमरु ने अपने आप को आंध्र प्रदेश के सीएम वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी का पाए बताकर ठगी को अंजाम दिया और इस तरीके से उसने लगभग 60 कंपनियों को 3 करोड़ रुपये का चूना लगाया. नागराज के बैंक खाते से पुलिस को 7.60 लाख रुपये मिले हैं. मुंबई पुलिस साइबर सेल के डीसीपी बलसिंह राजपूत ने बताया कि लाखों रुपये ठगने के लिए नागराज नामी कंपनी को फ़ोन करता और उन्हें बताता की वो आंध्र प्रदेश के सीएम का निजी सचिव है.

राज्य के गरीब क्रिकेट खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप देने के नाम पर कंपनी से लाखों रुपये की मांग करता और पैसे ठग लेता. कंपनी का विश्वास जितने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के आधिकारिक ईमेल आईडी से मिलता जुलता ईमेल ID से मेल भेजता और आंध्र प्रदेश सरकार का फ़र्ज़ी लेटर हेड पर लेटर भी देता था.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रहा था शामिल

नागराज ने मुंबई के एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कंपनी के एमडी से क्रिकेटर्स की‍ किट के स्पॉन्सर के लिए 12 लाख रुपये की मांग की थी . नागराज ने कंपनी को आंध्र क्रिकेट संघ के नाम से फर्जी दस्‍तावेज और ईमेल आईडी भी दी थी. कंपनी को जब पता चला कि नागराज ने ठगी की है तो उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई . नागराज पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करीब 30 मामले दर्ज हैं.  

मुंबई पुलिस साइबर सेल के डीसीपी बलसिंह राजपूत ने बताया की , नागराज बुदुमरु आंध्र प्रदेश का पूर्व रणजी खिलाड़ी है. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी शामिल रहा है. नागराज बुदुमरु आंध्र प्रदेश के लिए रणजी मैच खेल चुका है . 2014 से 2016 तक वह आंध्र प्रदेश रणजी टीम का हिस्‍सा था . नागराज 2016 से 2018 के दरम्‍यान इंडिया बी टीम में भी शामिल रहा है. वह आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी शामिल था. 

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: इस साल रणजी ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, जानें सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप-5 प्लेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget