एक्सप्लोरर

नगालैंड के मुख्यमंत्री जेलियांग ने दिया इस्तीफा, नये नेता का चुनाव आज

कोहिमा: शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट आरक्षित करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नगालैंड के मुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के एकमात्र सांसद नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल पी बी आचार्य ने जेलियांग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अगली व्यवस्था होने तक उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है.

इससे पहले जेलियांग ने रविवार को पद छोड़ने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में पुष्टि की गई कि जेलियांग पद छोड़ रहे हैं और कल सुबह नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक दल की बैठक में आम सहमति से नये नेता का चुनाव किया जाएगा.

एनपीएफ की बैठक से पहले सुबह 11 बजे यहां डीएएन (डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नगालैंड) की बैठक होगी.

एनपीएफ के एक सूत्र ने दावा किया कि 60 सदस्यीय विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य से एकमात्र सांसद नेफ्यू रियो को 49 विधायकों का समर्थन हासिल है जिनमें आठ निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं. एनपीएफ के सूत्रों ने कहा कि रियो और जेलियांग ने नयी दिल्ली में कल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी.

जेलियांग मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए दो दिनों का वक्त मांगने के बाद 16 फरवरी को दिल्ली गए थे. नगालैंड सरकार की तरफ से शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे.

कई संगठनों ने मांग की थी कि राज्य सरकार स्थानीय निकाय चुनावों को निरस्त करे, प्रदर्शनकारियों पर 31 जनवरी को गोली चलाने वाले पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को निलंबित करे और जेलियांग मुख्यमंत्री पद से हट जाएं.

नगालैंड सरकार ने नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी कोहिमा और ज्वाइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी की मांग को स्वीकार करते हुए 33 फीसदी महिला आरक्षण के साथ शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की पूरी प्रक्रिया को अमान्य कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget