एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश के एलुरु में सामने आई रहस्यमय बीमारी, 500 से अधिक लोगों के खून में मिला निकल और लेड

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के एक शहर एलुरु में एक नई बीमारी समाने आई है जिसने 500 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है. मेडिकल रिपोर्ट में संक्रमित लोगों के खून की जांच में लेड और निकल पाए गए हैं.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है. आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इस बीच आंध्र प्रदेश में एक नई बीमारी समाने आई है जिसने 500 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है. वहीं इस बीमारी के कारण अब तक एक की मौत की भी खबर है. मेडिकल रिपोर्ट में संक्रमित लोगों के खून की जांच में लेड और निकल पाए गए हैं.

दरअसल आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना महामारी के बाद एक नई बीमारी के संक्रमण का पता लगा. यहां अभी तक 510 से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हो गए हैं. जिससे की एक शख्स की मौत भी हो गई है. फिलहाल राहत की बात यह है कि इलाज के बाद 430 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ए के कृष्णा श्रीनिवास का कहना है कि 'मैं लोगों अपील करता हूं कि आप सब इस स्थिति में नहीं घबराएं. रोगियों की संख्या में कमी आई है. आज 40 से कम मरीज सामने आए हैं. मुझे पता है कि लोग डरे हुए हैं. हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसकी वजह क्या थी.' वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों को भोजन और पानी के दूषित होने पर संदेह है.

फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली की एक टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ ब्लड सैम्पल में लेड और निकल के निशान पाए गए हैं. जिस पर एलुरु सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ ए वी मोहन ने कहा कि' एम्स को जो ब्लड सैंपल पहले भेजा गया था वह काफी कम था, लेकिन उनकी रिपोर्ट में सीसा और निकल जैसी भारी धातुओं की मौजूदगी का संकेत दिया गया है. हमने और नमूने भेजे हैं और रिपोर्ट का इंतजार है.'

वहीं राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) हैदराबाद के एक वैज्ञानिक ने कहा कि 'ब्लड सैंपल में सीसा और निकल जैसी भारी धातुओं की मौजूदगी न्यूरोलॉजिकल इश्यू की ओर इशारा करती हैं. इसके निवारण के लिए जल्द ही पूरी कोशिश की जाएगी.'

इसे भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में बर्फबारी बनी आफत का सबब, चारों तरफ जमी बर्फ की चादर

दिल्ली: फेसबुक, गूगल, अमेजन जैसी कंपनियों के ऑपरेशन रेग्युलेट करने के लिये हाई कोर्ट में याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget