एक्सप्लोरर

मार्च में बेहद खतरनाक हुआ कोरोना, जम्मू कश्मीर लश्कर के चार आतंकी ढेर | सुबह की बड़ी खबरें

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है | सुबह की बड़ी खबरें

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं कल कोरोना से 212 लोगों की मौत हो गई. अब देश में एक्टिव केस बढ़कर तीन लाख 34 हजार 646 हो गए हैं. अबतक कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ 50 लाख 65 हजार 998 डोज दी गई हैं.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/2OXL8pt

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है. सभी की पहचान लश्कर के आतंकियों के तौर पर हुई है. सुरक्षाबलों को मनिहाल गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और तीन पिस्टल बरामद हुई हैं. मुठभेड़ में सेना का जवान घायल हुआ है.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3lDrVFn

कोरोना के खतरे को बढ़ने से रोकने के लिए आज से मुंबई में बस-रेलवे स्टेशन और मॉल में एंटिजन टेस्ट होगा. मुंबई में कल कोरोना के तीन हजार 779 नए मामले दर्ज हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई. वहीं, महाराष्ट्र में 30 हजार 535 मामले सामने आए, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3f0OQJB

कर्नाटक बीजेपी के विधायक बसंगौड़ा पाटिल का दावा है कि पार्टी को अगर कर्नाटक में सरकार बचाए रखनी है तो येदुरप्पा को कुर्सी से हटाना ही होगा. पाटिल ने राज्य में भ्रष्टाचार और वंशवाद का आरोप लगाया और कहा, ''मैंने भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति के खिलाफ बोला है. मैं केवल वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की तारीफ करता हूं.’’

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3vHOWvD

जाने-माने पटकथा लेखक, संवाद लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का निधन हो गया है. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी गिनती बेहतरीन कहानीकारों में होती है. सागर 88 साल के थे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सागर सरहदी को पॉपुलैरिटी यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी' से मिली थी. इस फिल्म में राखी और अमिताभ बच्चन थे.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3vO5Kkv

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget