एक्सप्लोरर

Munugode Bypoll: 'हार स्वीकारने का साहस रखें'- मुनूगोड़े उपचुनाव में जीत के बाद KTR का BJP पर निशाना

Telangana Munugode By Poll Result: केटीआर राव ने कहा, "उपचुनाव में दिल्ली के आंकाओं गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुनूगोड़े के लोगों पर दबाव बनाया था."

Munugode By Poll Win TRS: तेलंगाना की मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) मुनूगोड़े उपचुनाव (Munugode Bypoll) जीतने में कामयाब रही. पार्टी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (KTR) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष किया और कहा कि वह TRS को रोकने में विफल रही. टीआरएस नेता कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने BJP के उम्मीदवार कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को हराकर 10,309 मतों के बहुमत से उपचुनाव जीता.

उपचुनाव परिणाम के बाद तेलंगाना भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि भाजपा उनके प्रयासों के बाद भी टीआरएस को चुनाव जीतने से रोकने में विफल रही. केटीआर राव ने कहा, "इस उपचुनाव में दिल्ली के आकाओं गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुनूगोड़े के लोगों पर दबाव बनाया था. भाजपा में हार स्वीकार करने का साहस होना चाहिए." उन्होंने मुनूगोड़े के लोगों को टीआरएस पार्टी का समर्थन करने के लिए बधाई दी. उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे.

BJP ने सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए
केटीआर राव ने आगे कहा, "हमारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने सैकड़ों करोड़ और बैग पैसे खर्च किए ताकि उनका उम्मीदवार गलत तरीके से ये उपचुनाव जीत सके. पैसे और शराब के साथ, वे मुनूगोड़े के मतदाताओं को खरीदना चाहते थे." इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने कहा कि पार्टी मुनूगोड़े के लोगों के फैसले का सम्मान करती है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बांदी संजय ने कहा, "भाजपा प्रत्याशी कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने यह चुनाव नायक की तरह लड़ा. सत्ताधारी दल ने कितनी भी धमकियां दीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डटकर काम किया."

सत्तारूढ़ TRS ने BJP नेताओं को धमकी दी थी
भाजपा (BJP) मुनूगोड़े के उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी (Komatireddy Raj Gopal Reddy) ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें सत्तारूढ़ टीआरएस (TRS) सरकार ने धमकी दी थी. भाजपा नेता ने कहा, "इन चुनौतियों के बावजूद हमने लड़ा, टीआरएस की जीत नकली है, भाजपा जीत रही थी. हम मुनूगोड़े की जनता के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन हम उन्हें स्वीकार नहीं करते हैं जिन्हें गलत तरीके से वोट मिला है. राज्य सरकार ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया और हमें धमकाया जिसकी वजह से उनकी जीत हुई. तेलंगाना के पुलिस अधिकारी केसीआर के हाथों में हैं हमें धमकी दी गई थी कि अगर हम पार्टी नहीं बदलते हैं तो हमारे खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा."

यह भी पढ़ेंः
Plane Crash in Tanzania: तंजानिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर झील में गिरा, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार, देखें वीडियो

Russia-Ukraine War: यूक्रेन कीव को करेगा ब्लैकआउट, 30 लाख लोगों को निकालने का प्लान तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget