एक्सप्लोरर

मुम्बई: 5 स्टार होटल्स को उड़ाने के लिए दी धमकी, क्या 26/11 दुहराने की हो रही है साजिश ?

धमकी भरे मेल में 100 बिटकवाईन की मांग भी की गई है. इसके अलावा मेल में होटल के ऑपरेशन को बंद करने और होटल स्टाफ के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है.

मुंबईः एक तरफ देश मे अमिरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के आगमन की तैयारियां हो रही है और देश मे प्रमुख ठिकानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस बीच मुम्बई के तीन बड़े फाइव स्टार होटल को उड़ाने की धमकी भरा मेल आया है. धमकी भरा मेल भेजने वाले का दावा की लश्कर ए तैय्यबा की तरफ से भेजा गया है इमेल. यह मेल होटल मैनेजमेंट को मिला है.

इस धमकी भरे मेल में 100 बिटकवाईन की मांग भी की गई है. इसके अलावा मेल में होटल के ऑपरेशन को बंद करने और होटल स्टाफ के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है.

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मुम्बई पुलिस भेजे गए ईमेल की जांच में जुट गई है. यह ईमेल 19 तारीख को 3 बजकर 53 मिनट पर आए. धमकी भरे मेल में यह भी लिखा गया गया है कि हमने एक्सप्लोसिव मुम्बई भेजा है. इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए मुम्बई पुलिस ने होटल की जांच शुरू की.

मुम्बई के जाने माने कुल चार फाइव स्टार होटल सहित पूर्व बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता के होटल को भी धमकी भरा मेल भेजा गया है. जिन होटल्स को यह मेल मिला है वो मुम्बई के होटल है, होटल सी प्रिंसेस, द लीला, रामडा और द पार्क इन होटल में मीरा रोड इलाके का होटल भी है जिसके मालिक पूर्व बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता है.

होटल की सुरक्षा बढ़ाई गई

कथित तौर पर लश्कर ए तैय्यबा द्वारा भेजे पांच सितारा होटल को धमकी भरे ईमेल भेजने के दावे के बाद होटलों की सुरक्षा बढ़ाई गई. मुम्बई पुलिस की साइबर सेल्, महाराष्ट्र ATS भी जांच में जुटी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आने से पहले मिले इस ई मेल से सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है.

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने बताया कि ईमेल के जरिए धमकी मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी है और पुलिस ने होटल की जांच भी की है. मुम्बई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ई मेल के सोर्स की जांच हो रही है और किसी भी प्रकार के थ्रेट को गंभीरता से लिया गया है.

जानें- अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा की वो कौन सी 5 बातें जो पहली बार हो रही हैं

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget