एक्सप्लोरर

Air India: एक-दो घंटे नहीं, बल्कि 18 घंटे डिले हुई US जा रही एयर इंडिया फ्लाइट, जानिए क्या रही वजह

Air India News: एयर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार (24 मई) को सैन फ्रांसिस्को जाना था, लेकिन अब वह शनिवार (25) को उड़ान भरने वाली है.

Air India Flight Delay: मुंबई से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार (24 मई) को 18 घंटे के लिए डिले हो गई. विमान में आए टेक्निकल ग्लिच और एक यात्री के बीमार पड़ने की वजह से फ्लाइट को देरी का सामना करना पड़ा. फ्लाइट नंबर AI-179 को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम 4 बजे उड़ान भरना था, लेकिन फिर क्रू मेंबर्स को विमान में तकनीकी खामी के बारे में पता चला. इसकी वजह से शुरुआत में फ्लाइट तीन घंटे के लिए लेट हुई. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया की तरफ से फ्लाइट की टाइमिंग शाम 7.17 बजे कर दी गई. फिर एक यात्री के बीमार पड़ने की जानकारी सामने आई, जिसकी वजह से विमान को उड़ान भरने में और भी ज्यादा देरी हो गई. बाद में कुछ अन्य यात्री भी विमान से उतर गए. एयर इंडिया के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर रात में लैंडिंग प्रतिबंधों और क्रू मेंबर्स की फ्लाइट ड्यूटी सीमाओं की वजह से फ्लाइट रोक दी गई थी.

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हुई विमान की जांच: एयर इंडिया

एयर इंडिया के बयान के मुताबिक, "मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के लिए फ्लाइट AI-179 को आज 16:00 (4) बजे उड़ान भरना था. टेक ऑफ से ठीक पहले एक तकनीकी समस्या होने की वजह से फ्लाइट को डिले करना पड़ा. सुरक्षा मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विमान को इंजीनियरिंग जांच के लिए रोका गया. इस बीच कुछ यात्रियों ने सफर नहीं कनरे का फैसला किया. इसकी वजह से फ्लाइट में और भी देरी हुई, क्योंकि उनका सामान विमान से उतारना पड़ा."

शनिवार को सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट

एयरलाइन ने आगे कहा, "फ्लाइट 19:17 बजे डिपार्ट के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन फिर एक यात्री की तबीयत खराब होने की वजह से इसे और ज्यादा डिले करना पड़ा. जब बीमार यात्री को उसके सामान के साथ फ्लाइट से उतारा जा रहा था तो उसी समय क्रू मेंबर्स की फ्लाइट ड्यूटी सीमाओं के साथ एसएफओ पर रात को लैंडिंग प्रतिबंध भी लागू हो गया." सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अब शनिवार (25 मई) को सुबह 10.30 बजे उड़ान भरने वाली है. 

यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई: एयर इंडिया

वहीं, एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा को खेद जताया और उनके होटल में ठहरने की व्यवस्था की. एयरपोर्ट पर यात्रियों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई. एयरलाइन ने कहा, "यात्रियों को होटल में ठहरने, रिशेड्यूलिंग और फुल रिफंड की पेशकश की गई है. उन्हें एयरपोर्ट पर रिफ्रेशमेंट भी परोसा गया है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है." रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री शुक्रवार को लगभग पांच से छह घंटे तक फ्लाइट के केबिन में ही फंसे रहे. इसके बाद उन्हें विमान से उतारा गया.

यह भी पढ़ें: Air India: 150 से ज्यादा यात्रियों वाले एयर इंडिया फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली में कराई गई लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget