एक्सप्लोरर

Mumbai: संजय राउत के करीबी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज, जानें क्या है वजह

Sanjay Raut: संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर को मुंबई और ठाणे में कई जगह कोविड सेंटर बनाने के लिए ठेके भी मिले थे. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इन ठेकों में अनियमितताएं होने का आरोप लगाया था.

Mumbai: मुंबई पुलिस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर की कंपनी के खिलाफ कोविड सेंटर स्कैम मामले में FIR दर्ज की है. सुजीत पाटकर के खिलाफ शुक्रवार को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया. बता दें कि इस मामले में पिछले साल आजाद मैदान में FIR दर्ज की गई थी और फिर आगे की जांच के लिए EOW को ट्रांसफर किया गया था.

मुंबई पुलिस ने कहा कि सुजीत पाटकर की हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी और उसके भागीदारों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

पुलिस के अनुसार, सुजीत पाटकर की हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विस एलएलपी और उसके भागीदारों, संदीप हरिशंकर और गुप्ता योगेश भुमेश्वर राव के खिलाफ जाली दस्तावेज जमा करके और जाली दस्तावेजों को वास्तविक के रूप में उपयोग करके कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए), भारत सरकार को धोखा देने के लिए मामला दर्ज किया गया है. 

अनियमितताएं के लगे थे आरोप 

आरोपों के मुताबिक, पाटकर को मुंबई और ठाणे में कई जगह कोविड सेंटर बनाने के लिए ठेके भी मिले थे. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इन ठेकों में अनियमितताएं होने का आरोप लगाया था. सोमैया ने पाटकर और उनकी कंपनी के खिलाफ पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी.

गौरतलब है कि मुंबई के पात्रा चॉल के पुनर्विकास मामले में राउत पर 2022 से पहले से ही जांच की जा रही है. इस मामले में उन्हें 2022 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. ऐसे में उनके बेहद करीबी माने जाने वाले सुजीत पाटकर पर मामला दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया के दफ्तर में CBI की छापेमारी, डिप्टी CM ने कहा- उनका स्वागत है, मैंने कुछ गलत नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget