एक्सप्लोरर

Indigo Flight: इंडिगो के विमान में रनवे पर आई खराबी, नौसेना की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया

Indigo Flight: इंडिगो के विमान में गोवा हवाईअड्डे के रनवे पर खराबी हो गई. नौसेना बचाव दल की मदद से यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया है.

Indigo Flight Breakdown: गोवा से मुंबई जा रहे इंडिगो के विमान के दाहिने इंजन में गोवा हवाई अड्डे पर रनवे की ओर बढ़ते समय खराबी आ गई. जिसके बाद नौसेना बचाव दल की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया. गोवा एयरपोर्ट निदेशक ने ये जानकारी दी है. रनवे पर जाने के दौरान पायलट को इंजन में खराबी की चेतावनी मिली. पायलट फिर आवश्यक निरीक्षण के लिए विमान को वापस ले गए. इंडिगो ने कहा कि यात्रियों को मुंबई जाने वाली दूसरी फ्लाइट में बिठाया जाएगा. 

गोवा हवाईअड्डे के निदेशक ने कहा कि मुंबई जा रहे इंडिगो विमान के दाहिने इंजन में रनवे की ओर बढ़ते समय खराबी हो गई. जिसके बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकालने में मदद के लिए नौसेना की एक टीम को बुलाया गया था. नौसेना की टीमों द्वारा विमान को टैक्सी बे में ले जाया गया. गोवा हवाई अड्डा नौसेना के आईएनएस हंसा बेस का एक हिस्सा है. गोवा से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान 6ई 6097 में 187 यात्री  सवार थे. 

विमानों में खराबी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते दिन ही इंडिगो की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में धुएं का पता चलने के बाद उसकी कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी. इंडिगो फ्लाइट 6E-2513 के कार्गो होल्ड एरिया में धुएं के कारण फ्लाइट के पायलटों ने 'मेडे' की कॉल दी. जिसके बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड को सुरक्षित लैंडिंग के लिए अलर्ट किया था.

इस विमान की फिर इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे. इससे पहले बीती 28 जुलाई को असम के जोरहाट एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान के रनवे से फिसल जाने के कुछ घंटों बाद उड़ान रद्द कर दी गई थी. विमान में 90 से अधिक यात्री सवार थे. ये फ्लाइट गुवाहाटी से कोलकाता जा रही थी. घटना के दौरान सभी यात्री सुरक्षित थे. 

ये भी पढ़ें- 

Kolkata News: IndiGO फ्लाइट के कार्गो होल्ड में पायलट को नजर आया धुंआ, 165 यात्रियों के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

SpiceJet: चेतावनी को किया था नजरअंदाज, DGCA ने B737 विमान के पायलट का लाइसेंस किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget