एक्सप्लोरर

Mumbai Hoarding Collapse News: मुंबई होर्डिंग हादसा: भावेश भिंडे पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज, फोन स्विच ऑफ कर गायब हुआ आरोपी

Mumbai Hoarding Collapse: मुंबई में गिरी होर्डिंग की वजह से बीएमसी भी सवालों के घेरे में है. सवाल उठ रहे हैं कि बीएमसी ने इस अवैध होर्डिंग को लगाने की इजाजत क्यों दी.

Mumbai Hoarding Collapse: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में गिरी होर्डिंग को लेकर अब पुलिस एक्शन में आ गई है और आरोपी को पकड़ने की तैयारी हो रही है. मुंबई की पंत नगर पुलिस ने घाटकोपर होर्डिंग मामले में इगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से ही आरोपी भावेश भिंडे फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है. पुलिस आरोपी भावेश की तलाश कर रही है. 

मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को धूल धरी आंधी और बेमौसम बारिश की वजह से एक पेट्रोल पंप पर लगा अवैध होर्डिंग गिर गया. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 लोग घायल हो गए. घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी खोज एवं बचाव अभियान जारी है. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीआरएफ ने बताया है कि होर्डिंग गिरने वाली जगह पर मलबे के नीचे दो और लोगों के शव दिखाई दिए हैं. 

दुष्कर्म का भी आरोपी है भावेश भिंडे

वहीं, इगो मीडिया के भावेश पर दर्ज यह पहला मामला नहीं है. उसके ख‍िलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, ज‍िसमें बलात्‍कार का मामला भी शाम‍िल है. विज्ञापन एजेंसी के मालिक ने 2009 में मुलुंड निर्वाचन क्षेत्र से एक न‍िर्दलीय उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र व‍िधानसभा का चुनाव भी लड़ा था. हालांकि, उसे जीत नहीं मिली थी. उसने अपने हलफनामे में कहा था क‍ि उसके खिलाफ मुंबई नगर निगम अधिनियम और चेक बाउंस के 23 मामले दर्ज हैं.

बीएमसी ने भावेश भिंडे को किया था ब्लैकलिस्ट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भावेश भिंडे पहले गुज्जू एड्स नाम की एक कंपनी भी चलाता था. इस कंपनी और भिंडे को कानूनी मामलों की वजह से बीएमसी ने ब्लैकलिस्ट कर दिया था. ब्लैकलिस्टिंग के बावजूद, भिंडे ने इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की और बिलबोर्ड एवं होर्डिंग्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करता रहा. सोमवार को घाटकोपर में गिरने वाले बिलबोर्ड का नाम 'सबसे बड़े होर्डिंग' के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज था. 

यह भी पढ़ें: 'लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे, हम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए', मुंबई में आंधी से 250 टन की होर्डिंग गिरी, 14 की मौत

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget