एक्सप्लोरर

Indian Railways: मुंबई-दिल्ली के बीच रेल सेवाएं प्रभावित, जानें क्या हुआ ऐसा राजधानी-तेजस जैसी ट्रेनें भी रोकनी पड़ीं

Delhi-Mumbai Train Service: मालगाड़ी के एक्सल टूटने की खबर मिलते ही अधिकारी और रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचें और उसे ठीक करने का काम शुरू किया गया.

Indian Railway News: मुंबई और दिल्ली के बीच रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं. गुजरात में दाहोद के जेकोट के पास मालगाड़ी के इंजन का एक्सल जाम हो गया. इसकी वजह से सोमनाथ-इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, राजधानी सहित कई ट्रेनों को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर रोकना पड़ा. इसके अलावा कई ट्रेनों को दारोल खरसालिया चंपानेर चचेलाव स्टेशन पर रोका गया. डाउन ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला.

मालगाड़ी का एक्सल टूटने की वजह से मुंबई से होते हुए दिल्ली की ओर आने वाली रेल सेवा बाधित हुई. वहीं, जैसे ही एक्सल टूटने की जानकारी मिली, वैसे ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू हुई. ये घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब गर्मियों की छुट्टियों की वजह से दिल्ली से मुंबई सफर करने वाले लोगों की तादाद बढ़ गई है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों के लिए इस रूट से ही सफर किया जाता है. 

तीन घंटे में ठीक हुआ मालगाड़ी का एक्सल

मिली जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी दिल्ली से मुंबई जा रही थी, तभी बुधवार (22 मई) रात करीब 9.45 बजे दाहोद शहर के पास जकोट रेलवे स्टेशन के बीच अचानक उसका एक्सल जाम हो गया. कर्मचारियों को काफी देर तक उसे ठीक करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी. करीब तीन घंटे तक चले काम के बाद रात 12 बजे एक्सल ठीक हो पाया. इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत दिल्ली-मुंबई डाउन ट्रैफिक चालू किया और ट्रेनें सर्विस बहाल हो पाई. 

दिल्ली-मुंबई रूट देश के दो महानगरों को जोड़ता है. इस रूट पर राजधानी से लेकर शताब्दी जैसी ट्रेनें चलती हैं. गर्मियों की छुट्टियां होने की वजह से मुंबई से देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है. इसके अलावा गुजरात से भी लोग यूपी-बिहार की ओर भी जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Metro Train: आगरा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान, अब बस इतने मिनट का होगा सफर, जानें कब ट्रैक पर उतरेगी वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget