एक्सप्लोरर

मुंबई के ऐतिहासिक मैदान में यूथ के साथ उतरे फिल्मी सितारे, CAA का किया पुरजोर विरोध

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिस तरह से विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं, प्रबुद्धवर्ग के एक तबके का जिस तरह से इसे समर्थन मिल रहा है उसका ही परिणाम है कि मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भीड़ उमड़ पड़ी. बीते छह दिनों में विरोध प्रदर्शन कम होने की बजाए बढ़े हैं. जो आने वाले दिनों में सरकार की मुसीबतें बढ़ा सकते हैं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजनीतिक दल और छात्रों के बाद अब इसमें प्रबुद्धवर्ग और फिल्मी दुनिया की हस्तियां भी जुड़ने लगी हैं. देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुरुवार को यहां के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं. नए नए लोग खुलकर इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में सीएए के विरोध में उमड़ी भीड़ से लगने लगा है कि आने वाले दिनों में भी यह मुद्दा गर्म रहेगा. गुरुवार को जिस तरह से देश के अलग अलग राज्यों में प्रदर्शन हुए हैं और उससे ये माना जाने लगा है कि सीएए के विरोध ने एक नया मोड़ ले लिया है. क्योंकि विरोध करने वालों की संख्या कम होने की बजाय बढ़ रही है.

गुरुवार को मशहूर लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा को जिस तरह से प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया उसके बाद बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन इस कानून के खिलाफ खुलकर आ गए हैं. प्रबुद्धजनों का एक तबका पहले से ही इस कानून का विरोध करता आ रहा था, लेकिन इसके लिए वे अभी तक सोशल मीडिया के प्लेटफार्म तक ही सीमित थे. लेकिन गुरुवार को नजारा बदला हुआ था.

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में जिस तरह से सामाजिक संगठनों और फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की उससे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जानकारों को ऐसा लगने लगा है कि ये प्रदर्शन एक नया रूप अख्तियार कर रहे हैं. उधर पुलिस की कार्रवाई और सरकार के रूख ने भी इन प्रदर्शनों को एक तरह से हवा ही दी है. अभी तक देखा गया है कि सरकार की ओर से जो भी कदम उठाए गए हैं कि उससे प्रदर्शन बंद नहीं हुआ बल्कि इनकी संख्या बढ़ी ही है. वहीं जिस तरह से प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पुलिस पर पथराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं उसे सरकार को समझना होगा.

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में उमड़ी भीड़ एक बड़ा संदेश देती नजर आई. इन विरोध प्रदर्शनों को दिशा मिलने लगी है ये बात अलग है कि अभी तक कोई स्थाई नेतृत्व नजर नहीं आ रहा है, भविष्य में इसकी संभावना भी नहीं दिख रही है. लेकिन जानकारों का मानना है कि इतना तय है कि इन युवाओं को प्रबुद्ध वर्ग के एक तबके का भरपूर समर्थन और मार्ग दर्शन मिल रहा है, जो फिलहाल सरकार की मुसीबतें बढ़ाने के लिए पर्याप्त है.

ये सितारे पहुंचे मैदान में

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ मैदान में पहुंचे, स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान, एक्टर जीशान अय्यूब, स्वरा भास्कर, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, कबीर खान जैसी हस्तियां भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. इस मौके पर फरहान अख्तर ने कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त अब निकल चुका है. अभिनेत्री शबाना आजमी को भी इस प्रदर्शन में शामिल होना था लेकिन वे निजी कारणों से इसमें शामिल नहीं हो सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget