एक्सप्लोरर

लोकसभा में मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान, दोबारा पीएम बनें नरेंद्र मोदी

मुलायम ने लोकसभा में कहा कि ''नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें''. ये बयान ऐसे समय में आया है जब मुलायम के बेटे अखिलेश यादव 2019 में मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन बना चुके हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. मुलायम ने लोकसभा में कहा कि ''नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें''. ये बयान ऐसे समय में आया है जब उनके बेटे अखिलेश यादव 2019 में मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन बना चुके हैं. खास बात यह है कि यह महागठबंधन अखिलेश ने मुलायम की कट्टर राजनैतिक दुश्मन मानी जाने वाली मायावती के साथ बनाया है. कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है ऐसे में मुलायम का यह बयान काफी अहम हो जाता है.

लोकसभा में मुलायम ने कहा, ''पीएम को बधाई देना चाहता हूं कि पीएम ने सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है. मैं कहना चाहता हूं कि सारे सदस्य फिर से जीत कर आएं और आप (नरेंद्र मोदी) दोबारा प्रधानमंत्री बनें.''

मैनपुरी से चुनाव लड़ सकते हैं मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक़ मुलायम सिंह यादव इस बार मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे. इस बात का एलान अखिलेश यादव ने पिछले ही साल किया था. लखनऊ में पार्टी ऑफ़िस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ख़ुद कन्नौज से चुनाव लड़ने के फ़ैसले की जानकारी दी थी. अभी उनकी पत्नी डिंपल यादव वहां से सांसद हैं.

38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एसपी-बीएसपी इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में बीएसपी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इस गठबंधन में चौधरी अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी भी शामिल है. 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर ही जीत पाई थी. सिर्फ़ मुलायम परिवार के सदस्य ही चुनाव जीत पाए थे. इस बात पर दुखी होकर मुलायम सिंह ने लोकसभा में कहा था कि जब पीछे मुड़ कर देखता हूं तो बस परिवार के लोग ही नज़र आते हैं. पिछले चुनाव में बीएसपी का खाता तक नहीं खुल पाया था.

मुलायम सिंह यादव का सियासी सफर... मुलायम सिंह यादव सबसे ज्यादा राम मनोहर लोहिया से प्रेरित रहे. मुलायम का राजनीतिक सफर बेहद लंबा रहा है. 1967 में पहली बार मुलायम सिंह यादव ने विधायक का कार्यभार संभाला और उसके बाद वो 7 बार विधायक रहे. उसके बाद वो आबादी के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे. यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा वो 1996 से 1998 तक केंद्र सरकार में रक्षामंत्री भी रहे.

1960 में राजनीति में कदम रखा 1967 में पहली बार विधायक बने 1977 में वो राज्य मंत्री बने 1980 में लोकदल का अध्यक्ष पद संभाला, जो बाद में जनता दल का हिस्सा बन गई 1985-87 तक वे उत्तर प्रदेश में जनता दल के अध्यक्ष रहे 1989 में वो पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया 1993-95 में वो दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर भी रहे 2003 से 2007 में वो तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय
'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget