एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन की फिल्म '102 नॉट आउट' देख खूब हंसे मुलायम सिंह यादव

अमिताभ और ऋषि को नाचते गाते देख कर मुलायम सिंह यादव खूब हंसे. उन्होंने कहा, “अमिताभ जी की वजह से मैं फ़िल्म देखने आया हूं. क्या कमाल का अभिनय करते हैं वे.”

लखनऊ: कैराना चुनाव की आपाधापी के बीच मुलायम सिंह यादव ने आज फ़िल्म ‘102 नॉट आउट’ देखी. पॉप कॉर्न खाया और लस्सी पी. अमिताभ बच्चन को परदे पर देख कर यूपी के पूर्व सीएम ने कई बार तालियां भी बजाईं. दोपहर एक बजे वे अचानक वेव सिनेमा हॉल पहुंच गए. समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद भगवती सिंह भी उनके साथ थे.

‘102 नॉट आउट’ एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है

27 सालों बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने फ़िल्म में साथ काम किया है. उमेश शुक्ल की फ़िल्म ‘102 नॉट आउट’ एक पारिवारिक ड्रामा है. इसमें अमिताभ बच्चन 102 साल के बुज़ुर्ग का किरदार निभा रहे हैं. उनके 75 साल के बेटे का रोल ऋषि कपूर ने निभाया है. फिल्म में दोनों के बीच ग़ज़ब की केमिस्ट्री नजर आई है.

अमिताभ जी की वजह से मैं फ़िल्म देखने आया: मुलायम सिंह यादव

अमिताभ और ऋषि को नाचते गाते देख कर मुलायम सिंह यादव खूब हंसे. उन्होंने कहा, “अमिताभ जी की वजह से मैं फ़िल्म देखने आया हूं. क्या कमाल का अभिनय करते हैं वे.” फ़िल्म में 102 साल के अमिताभ बच्चन चाहते हैं कि वो 118 साल तक जीने वाले आदमी का रिकॉर्ड तोड़ें. इसके लिए वे हमेशा ख़ुश और ज़िंदादिल रहते हैं. वहीं उनके बेटे ऋषि कपूर अभी से बोरियत और ग़ुस्से से भर चुके हैं.

मुलायम सिंह यादव को पसंद आई थी प्रमास की फिल्म 'बाहुबली'

मुलायम सिंह यादव फ़िल्मों के शौक़ीन तो नहीं है लेकिन जब भी मौका मिलता है थियेटर में फ़िल्म देखना नहीं भूलते हैं. पिछले साल उन्होंने दो फ़िल्में देखी थीं. ‘बाहुबली’ उन्हें बहुत अच्छी लगी थी. रणवीर सिंह के कहने पर मुलायम ने फ़िल्म ‘बाज़ीराव मस्तानी देखी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget