एक्सप्लोरर

'साथ चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे और एक-दूसरे की टांग खिंचाई में लगे हैं', मुख्तार अब्बास नकवी का I.N.D.I.A पर तंज

मुख्तार अब्बास नकवी ने बिहार और पंजाब में मचे सियासी बवाल के बीच विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के काम ने विपक्ष को डीरेल कर दिया है.

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पंजाब और बिहार में जारी घमासान पर विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे और एक-दूसरे की टांग खिंचाई में लग गए हैं. नकवी ने कहा कि ये तो शुरुआत है आगे और देखने को मिलेगा. 

राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यनाइटेड, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन पंजाब और बिहार में ये दल आजकल एक-दूसरे से भिड़ने लगे हैं. जहां बिहार में आरजेडी सांसद मनोज झा के संसद में भाषण ने सियासी घमासान मचा दिया है, जिसमें बीजेपी ही नहीं राज्य में महागठबंधन का हिस्सा जेडीयू और खुद आरजेडी नेताओं ने भी मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उधर, पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरे की गिरफ्तारी से राज्य की सियासत गरमा गई है.

क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी?
दोनों राज्यों में मचे बवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'मोदी जी के काम ने इन सबको डीरेल कर दिया है. साथ लड़ने की बात कर रहे थे पर अब खुद एक दूसरे की टांग खिंचाई कर रहे हैं. बिहार में भी यही देखने को मिलने लगा है और अभी तो ये शुरुआत है.' आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने विशेष सत्र के दौरान प्रसिद्ध दलित लेखक ओम प्रकाश वाल्मिकी द्वारा लिखित एक कविता 'ठाकुर का कुआं' पढ़ी थी. उन्होंने अपने भाषण में समाज के कमजोर वर्गों की महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए एक भावपूर्ण दलील दी थी. हफ्तेभर बाद उनका ये भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मनोज झा के किस भाषण पर बिहार में मचा बवाल?
भाषण में मनोज झा ने आरोप लगाया था कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करते समय कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटें सुनिश्चित करने में विफल रहा. उनके भाषण पर सबसे पहले आपत्ति जताने वाले आरजेडी विधायक चेतन आनंद हैं. उन्होंने मनोज झा की टिप्पणी को अस्वीकार करते हुए कहा, 'मनोज झा ने अंदर के ठाकुर को मारने की बात कही है. उन्हें पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारना चाहिए. मैं अपनी जाति के उपनाम का उपयोग नहीं करता. मैं उन्हें आपको अपने नाम से झा हटाने की चुनौती देता हूं.' चेतन आनंद ठाकुर समाज से हैं. उनके पिता आनंद मोहन ने भी मनोज झा के भाषण पर नाराजगी जताई है. वहीं, जेडीयू और बीजेपी के नेताओं ने ठाकुर समाज के अपमान का आरोप लगाया है.

पंजाब में भिड़ी कांग्रेस और आप
पंजाब में गुरुवार (28 सितंबर) को सुबह-सुबह कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरे की 2015 के मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी हुई. इसे लेकर कांग्रेस ने आप सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खेहरे जी की गिरफ्तारी, सत्ता के दुरुपयोग और प्रतिशोध का एक सबूत है.अन्याय के खिलाफ उनकी बुलंद आवाज को दबाने की इस ओछी साजिश के खिलाफ उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार खड़ा है. हम झुकने को तैयार नहीं हैं, रुकने को तैयार नहीं हैं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.'

यह भी पढ़ें:-
न सीएम कैंडिडेट किया घोषित न अब तक दिया टिकट, मध्‍य प्रदेश में मामा पर 'मौन' बीजेपी चल रही कौन सी चाल?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget