एक्सप्लोरर

Money Laundering: MUDA घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, सिद्धारमैया से जुड़े मामले में 300 करोड़ की अवैध संपत्तियां जब्त

MUDA Scam: ED ने MUDA से जुड़े घोटाले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य पर कार्रवाई करते हुए 142 अचल संपत्तियां जब्त की हैं. जिनकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है।

ED Investigation: ईडी की जांच लोकायुक्त पुलिस मैसूरु की ओर से दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू हुई. ये एफआईआर भारतीय दंड संहिता (IPC) 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज की गई थी. आरोप है कि सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपनी पत्नी बीएम पार्वती के नाम पर मुआवजे के रूप में 14 प्लॉट हासिल किए. ये मुआवजा तीन एकड़ 16 गुंटा भूमि के बदले दिया गया था जिसे MUDA ने मात्र 3,24,700 रुपये में अधिग्रहित किया था. जानकारी के अनुसार इन 14 प्लॉट्स की वर्तमान कीमत लगभग 56 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान ये भी पता चला कि बीएम पार्वती को आवंटित 14 प्लॉट्स के अलावा कई बाकी प्लॉट्स भी MUDA की ओर से अनियमित रूप से रियल एस्टेट व्यवसायियों को मुआवजे के रूप में दिए गए. इन व्यवसायियों ने इन प्लॉट्स को भारी फायदे में बेचकर नकदी इकट्ठी की और इसे वैध स्रोतों से पैदा आय के रूप में दिखाया. ईडी ने कहा कि कई प्लॉट प्रभावशाली व्यक्तियों और व्यवसायियों के बेनामी नामों पर आवंटित किए गए.

पूर्व MUDA आयुक्त पर अनियमितताओं के आरोप

जांच में ये भी सामने आया कि तत्कालीन MUDA आयुक्त डीबी नटेश की भूमिका इस अनियमितता में अहम रही. आरोप है कि इन अधिकारियों ने संपत्तियों, नकदी और बाकी संसाधनों के रूप में अवैध लाभ हासिल किया. ईडी ने बताया कि इन अवैध धनराशियों का इस्तेमाल सहकारी समितियों के माध्यम से संपत्तियां और लक्जरी वाहनों की खरीद के लिए किया गया. इन संपत्तियों को पूर्व MUDA आयुक्त जीटी दिनेश कुमार के रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज किया गया.

प्रवर्तन निदेशालय ने किए नए खुलासों के संकेत

प्रवर्तन निदेशालय ने ये भी संकेत दिया है कि इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल जब्त की गई संपत्तियों और अवैध धनराशियों के स्रोत की जांच की जा रही है. एजेंसी का कहना है कि सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाकर इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले की तह तक पहुंचा जाएगा.

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को जूस और पानी पीने का चैलेंज, खुद मिलाती थी जहर! शादी तय हुई तो युवती ने ठिकाने लगाने का बनाया 'किलर प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget