एक्सप्लोरर

MP Bypoll Result: रुझानों से गदगद शिवराज सिंह चौहान, बोले- जनता ने BJP को ज़िम्मेदारी सौंपने का फैसला किया

MP Bypoll Result: चुनाव आयोग ने 28 में से 28 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं. कांग्रेस सात सीटों और बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा एक सीट पर बीएसपी ने अपनी बढ़त बना रखी है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी को 17 सीटों पर बढ़त मिली हुई है, जिससे राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान गदगद हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी ज़ाहिर की है. उन्होंने नतीजे देखते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है कि राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित बीजेपी को मध्य प्रदेश की ज़िम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है.

मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेताओं के साथ उपचुनाव के नतीजे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, "राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित बीजेपी को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है. यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है. प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और साथियों के साथ देख रहा हूं."

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 28 में से 28 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं. कांग्रेस सात सीटों और बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा एक सीट पर बीएसपी ने अपनी बढ़त बना रखी है.

राज्य के इतिहास में यह पहला मौका है जब 230 सदस्यीय विधानसभा की 28 सीटों पर एक साथ उपचुनाव हुए हैं. इन चुनावों में प्रदेश के 12 मंत्रियों समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्ताधारी बीजेपी के पास 107 विधायक हैं और उसे बहुमत के लिए आठ और सीटों की जरूरत है, जबकि कांग्रेस के पास सदन में 87 विधायक हैं. ये उपचुनाव इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि इसके नतीजे से राज्य में सरकार बन भी सकती है और गिर भी सकती है.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन सभी 25 लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो कांग्रेस विधायकी पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे. ऐसे में इन विधायकों के लिए भी ये कड़ी परीक्षा होगी कि पाला बदलकर बीजेपी से चुनाव लड़ने पर इन्हें जनता का कैसा समर्थन मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget