एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: राम और रावण पर बने मीम को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर घमासान, जानिए किसने क्या कहा?

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. ऐसे में हर पार्टी अपना पूरा जोर लगाने में जुटी है. अब बीजेपी और कांग्रेस में मीम वॉर शुरू हो गया है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. जिसे लेकर दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. प्रचार के लिए दोनों दी दल नए-नए तरीके अपना रहे हैं. 

कांग्रेस इस बार सोशल मीडिया की मदद से शिवराज सरकार को लेकर ज्यादा आक्रामक है. शिवराज सरकार के फैसलों को लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं. ये मीम्स पौराणिक प्रतीकों को लेकर तैयार किए गए हैं. इस पर बीजेपी ने सख्त आपत्ति जताई है. बीजेपी ने अब कांग्रेस से इन सभी मीम्स को वापस लेने को कहा है.

राम और रावण मीम

वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के खिलाफ ये मीम्स उनकी तरफ से नहीं बनाए गए हैं, लेकिन जिसने भी इन्हें बनाया है पार्टी उनके साथ है. इसमें एक मीम ऐसा है जिसमें राम और रावण का युद्ध दिखाया गया है और शिवराज को रावण और कमलनाथ को राम बनाया गया है. 

कुछ सेकेंड के इस मीम में ये बताया गया है कि रावण बने शिवराज ने महंगाई का तीर चलाया और उसे राम बने कमलनाथ ने पांच सौ रुपये के गैस सिलेंडर से नष्ट कर दिया. महंगाई के खिलाफ ये मीम काफी लोकप्रिय हो रहा है. बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. 

बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा ये पौराणिक पात्रों की हंसी उड़ाना है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. ऐसा ही दूसरा मीम है जिसमें शिवराज की घोषणाओं का मजाक उड़ाया गया है. पिछले विधानसभा चुनावों में भी ऐसे मीम्स बहुत चर्चित हुए थे. 

ये भी पढ़ें:

Opposition Meeting: ‘हम सभी परिवार की तरह, मिलकर लड़ेंगे’, पटना में विपक्ष की बैठक से पहले क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget