एक्सप्लोरर

NICPR की लैब में हो सकेगी प्रतिदिन 6000 से अधिक कोरोना जांच, वर्चुअल उद्घाटन करेंगे PM मोदी

आईसीएमआर के पीआरओ लोकेश के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च की नई लैब कोविड डेडिकेटेड लैब होगी. इसमें रोजाना 6000 से 10000 तक कोविड जांच हो सकेगी.

गौतमबुद्धनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा में आईसीएमआर की नई उच्च क्षमता वाली प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (एनआईसीपीआर) में आरटी-पीसीआर लैब का उद्घाटन होगा. जिले में इस लैब के उद्घाटन के बाद प्रतिदिन 6 हजार से ज्यादा कोरोना जांच हो सेकेंगी.

उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को लैब का उद्घाटन करने जा रहे हैं. तैयारी की जा रही है."

शनिवार को नोएडा में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन करने आए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने लैब की स्थापना के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस लैब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर के लोगों को फायदा होगा.

गौतमबुद्धनगर में आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त पांच लैबों में होती है कोरोना जांच 

फिलहाल जिले में आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त पांच लैबों में कोरोना जांच होती है. इनमें सेक्टर-62 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी (एनआईबी), कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआइए, सेक्टर-128 स्थित जेपी हॉस्पिटल व ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल और लाल पैथ लैब शामिल हैं. इसके अलावा जिले के अन्य निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब में सैम्पल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच के लिए भेजा जाता था. इन लैबों में प्रतिदिन 2000 से अधिक सैम्पल जांच की क्षमता है.

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में IIT मद्रास की बड़ी पहल कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में IIT मद्रास ने बड़ी पहल की है. उसने संक्रमण का पता लगाने के लिए हाथ में पहनने वाला बैंड बनाया है. दावा है कि इसको पहनकर बिल्कुल शरुआती स्तर पर संक्रमण की जानकारी हासिल की जा सकेगी. बैंड के अगले माह तक बाजार में आने की उम्मीद है.

IIT मद्रास में स्टार्ट अप ‘म्यूज वियरेबेल्स’ की शुरुआत पूर्व छात्रों के एक समूह ने NIT वारंगल के पूर्व छात्रों के साथ मिल कर की है. हाथ के ट्रैकर में शरीर के तापमान को मापने, हृदय गति तथा एसपीओ 2 (ब्लड ऑक्सीजन सघनता) को जांचने के लिए सेंसर लगाए गए हैं. उसकी मदद से संक्रमण के शुरुआती स्तर में ही पता लगाया जा सकता है. ट्रैकर ब्लूटूथ से चलेगा और इसे म्यूज हेल्थ ऐप के जरिए मोबाइल फोन से जोड़ा जा सकता है. उपयोगकर्ता के शरीर से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी फोन और सर्वर में इकट्ठा हो जाएगी. उपयोगकर्ता अगर किसी निरुद्ध क्षेत्र में जाता है तो आरोग्य सेतु ऐप के जरिए उसे संदेश मिल जाएगा.

Coronavirus Updates: दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में सामने आए 2.58 लाख नए केस, अबतक 6.47 लाख की मौत Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में सामने आए 67 हजार नए केस, 905 लोगों की हुई मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
'मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह का पहला बयान
'मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह का पहला बयान
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget