एक्सप्लोरर

Moose Wala Murder: मूसेवाला ने कातिल को फैन समझकर रोकी थी कार, पिस्टल में थीं सिर्फ दो गोली - गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sidhu Moose Wala Murder Case: कातिलों की तलाश में जुटी एसआईटी उन सारे सवालों का जवाब ढूंढने में लगी है, जिसने एक होनहार गायक को हमेशा-हमेशा के लिए छीन लिया.

पंजाब (Punjab) के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब सिद्धू मूसेवाला कि पिस्टल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सिद्धू की पिस्टल में सिर्फ दो गोलियांं थीं.  पिस्टल की गोलियां सुरक्षा एजेंसियों के सामने सवाल बनकर खड़ी हो गई हैं. सवाल यह है कि बाकी सात गोलियों की जगह खाली क्यों थी?

आत्मरक्षा के लिए हमेशा अपने साथ पिस्टल रखते थे मूसेवाला

29 मई के दिन जिस वक्त सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी को हमलावरों ने ओवरटेक किया, फायरिंग की. उस वक्त सिद्धू मूसेवाला के पास खुद की पिस्टल थी, जिसे आत्मरक्षा के लिए वह हमेशा अपने पास रखते थे. मूसेवाला ने हमलावरों से बचने के लिए गोलियां भी चलाई थी. नए खुलासे से सवाल उठ रहा है कि जिस पिस्टल में नौ गोलियां लोड हो सकती थी, उसमें सात गोलियों की जगह खाली क्यों थी?

सवालों का जवाब ढूंढने में लगी एसआईटी

कातिलों की तलाश में जुटी एसआईटी उन सारे सवालों का जवाब ढूंढने में लगी है, जिसने एक होनहार गायक को हमेशा-हमेशा के लिए छीन लिया. हमलावर कोरोला कार से सिद्धू का पीछा कर रहे थे. जांच से पता चला है कि पीछा करती हुई गाड़ी को देखकर सिद्धू को लगा कोई फैन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता है, इसीलिए उन्होंने अपनी गाड़ी को रोक लिया. इसी मौके का फायदा उठाकर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी और सिद्धू की मौत हो गई.

मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कई खुलासे

सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या से जुड़ी कई बातों का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट से पता चला कि उनके शरीर पर 19 बुलेट इंजरी थी, और जख्मी होने के 15 मिनट में ही उनकी मौत हो गई थी.  रिपोर्ट से पता चला कि सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर 23 जख्म थे.  किडनी, लीवर, रीढ़ की हड्डी समेत कई जगह गोली लगी थी. 14-15 फायर शरीर के अगले हिस्से में लगे थे. वहीं तीन चार गोलियां उनके दाहिने हाथ की कोहनी पर लगी थी. उनके शरीर में तीन से पांच सेमी तक के घाव मिले हैं.

यह भी पढ़ें-

Jammu Kashmir में हालात को लेकर एक्शन में अमित शाह, Target Killing पर आज दूसरी अहम बैठक, गृह मंत्रालय का आ सकता है बड़ा फैसला

Sidhu Moose Wala Postmortem: 'किडनी, लीवर, रीढ़ की हड्डी समेत 19 जगह बुलेट इंजरी,' मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget