एक्सप्लोरर

घुटने के दर्द से परेशान बुजुर्गों को तोहफा, 70% सस्ती होगी नी-रिप्लेसमेंट

कैंसर और ट्यूमर के मामलों में लगाए जाने वाले विशेष इंप्लांट अब तक अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग दामों पर बेचती रही हैं. अब इनके दाम भी अधिकतम 1 लाख 13 हज़ार 950 रुपये की सीमा में ही रखे जा सकेंगे.

नई दिल्ली: घुटने के दर्द से परेशान बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है. मोदी सरकार ने नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी यानी घुटने के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स की अधिकतम कीमत तय करके उनके दामों में भारी कटौती कर दी है. सरकार के इस कदम से नी-इंप्लांट्स के दाम करीब सत्तर फीसदी तक घट जाएंगे.

सस्ता हो जाएगा नी-रिप्लेसमेंट ऑपरेशन

घुटने के दर्द से परेशान मरीजों के लिए नी-रिप्लेसमेंट ऑपरेशन कराना अब पहले से काफी सस्ता हो जाएगा.  इसकी वजह नी-इंप्लांट के अधिकतम दाम तय करने वाला सरकार का वो फैसला है जिसका एलान कल केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने दिल्ली में किया था. सरकार के इस फैसले से हर साल लोगों के करीब 1500 करोड़ रुपये बचेंगे.

सरकार के नए आदेश से हर तरह के नी इंप्लांट की कीमतें घट जाएंगी.

  • कोबाल्ट क्रोमियम वाला जो इंप्लांट अब तक 1 लाख 58 हज़ार रुपये का था, वो अब सिर्फ 54 हजार 720 रुपये में मिलेगा.
  • इसी तरह 2 लाख 49 हजार में मिलने वाला टाइटैनियम और जिर्कोनियम का इंप्लांट अब सिर्फ 76 हजार 600 रुपये में मिलेगा.
  • हाई फ्लैक्सिबिलिटी वाला जो इंप्लांट अब तक 1 लाख 81 हजार का मिलता था, वो अब 56 हजार 490 रुपये में मिलेगा.
  • 2 लाख 76 हज़ार रुपये में मिलने वाले रिविज़न इंप्लाट की कीमत भी सरकार के नए आदेश के बाद घटकर 1 लाख 13 हज़ार 950 रुपये रह जाएगी.

अधिकतम कीमतों के बाद जीएसटी भी देना होगा

कैंसर और ट्यूमर के मामलों में लगाए जाने वाले विशेष इंप्लांट अब तक अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग दामों पर बेचती रही हैं. अब इनके दाम भी अधिकतम 1 लाख 13 हज़ार 950 रुपये की सीमा में ही रखे जा सकेंगे. हालांकि इन सभी अधिकतम कीमतों के बाद जीएसटी भी देना होगा.

सरकार का फैसला लागू

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि सरकार का ये फैसला फौरन लागू हो गया है. उन्होंने बताया कि देश में ऐसे मरीजों की संख्या 1 करोड़ 20 लाख से डेढ़ करोड़ के बीच है, जिन्हें घुटने के प्रत्यारोपण की ज़रूरत है. सरकार के इस फैसले से इन सभी मरीजों को काफी फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget