एक्सप्लोरर

तीन दिन तक बढ़ सकता है संसद का मौजूदा सत्र, विपक्षी पार्टियां भी सहमत- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा संसद सत्र सरकार पांच दिन तक बढ़ाने पर विचार कर रही थी. लेकिन विपक्षी पार्टियां तीन दिन बढ़ाने पर सहमत हुई.

नई दिल्ली: संसद के वर्तमान सत्र की अवधि 3 दिनों तक बढ़ाई जा सकती है . संसद में लंबित पड़े कामकाज के चलते सरकार ये फैसला कर सकती है. आज लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक में सरकार ने यह प्रस्ताव रखा. संसद सत्र बढ़ाए जाने के सबंध में लोकसभा स्पीकर मंगलवार या बुधवार को फैसला ले सकते हैं.

विपक्षी दलों को थी आपत्ति बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सरकार ने संसद सत्र की अवधि 5 दिनों के लिए बढ़ाने की पेशकश की थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और बाकी विपक्षी पार्टियों के सदस्य सरकार के प्रस्ताव से सहमत नहीं थे. बैठक में मौजूद एक विपक्षी सांसद ने कहा कि इस तरह से सदन का सत्र बढ़ाकर सरकार गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है. सरकार ने विपक्ष की आपत्ति के बाद सदन 3 दिन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिसे मान लिया गया है. अब सरकार को इस पर आधिकारिक फैसला लेना है.

अब तक 27 बिल हुए हैं पेश 15 जून से शुरू हुआ संसद का वर्तमान सत्र पहले से तय समय के मुताबिक 26 जुलाई को समाप्त होने वाला है. यह सत्र पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा कामकाज करने वाला सत्र बन गया है. अभी तक संसद में 126 फ़ीसदी तक काम हुआ है. इतना ही नहीं अब तक संसद के दोनों सदनों में सरकार 27 नए बिल को पेश कर चुकी है.

सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा विधेयकों को इसी सत्र में पारित करवा लिया जाए. जिन महत्वपूर्ण बिलों को पारित करवाया जाना है उनमें तीन तलाक बिल, राष्ट्रीय मेडिकल आयोग बिल, सेरोगेसी बिल और ट्रांसजेंडर अधिकार बिल शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget