एक्सप्लोरर

कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बने, रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली पर भी मिले: मोदी

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने अखिलेश के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया. मोदी ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यहां FIR लिखवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ता है.

गायत्री प्रजापति के बहाने मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंन पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि क्या सपा और कांग्रेस का गठबंधन भी गायत्री प्रजापति जितना पवित्र है.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज वोट देने के बाद अखिलेश का चेहरा लटका था.

मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों और किसानों का हमदर्द बताते हुए कहा कि जैसे ही उनकी सरकार बनेगी, पहली मीटिंग में ही किसान के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे. मोदी ने कहा, "हमारी सरकार गरीब और किसान के लिए है. गरीब का दर्द क्या होता है, मैं भलीभांति जानता हूं."

अखिलेश यादव पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा है कि चौदह साल हो गये, अब उत्तर प्रदेश से विकास का वनवास भी खत्म होना चाहिए.

धार्मिक भेदभाव का भी जिक्र

अपनी रैली में मोदी ने सूबे में भेदभाव का भी जिक्र किया और सांप्रदायिक रंग के साथ इसकी मिसाल पेश की. पीएम मोदी ने कहा कि धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. मोदी ने कहा, "यूपी में भेदभाव सबसे बड़ा संकट है. ये भेदभाव नहीं चल सकता. हर किसी को उसके हक़ का मिलना चाहिए ये सबका साथ सबका विकास होता है."

उन्होंने कहा, "अगर होली पर बिजली मिलती है तो ईद पर भी बिजली मिलनी चाहिए. भेदभाव नहीं होना चाहिए. धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए."

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली पर भी बिजली मिलनी चाहिए. गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget