एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट बंद, श्रीनगर में इंटरनेट स्पीड 2जी की गई

अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिये ऐहतियाती उपाय के तौर पर दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है.

नई दिल्लीः पुलवामा में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा गुरुवार को बंद कर दी गई जबकि श्रीनगर में डेटा स्पीड को घटाकर 2जी स्तर का कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिये ऐहतियाती उपाय के तौर पर दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि गड़बड़ी फैलाने के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.

पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले में अपनी विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने वाले आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो घाटी में सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है. खुफिया अधिकारियों ने आशंका जताई कि इस वीडियो के प्रसार से राष्ट्र विरोधी तत्वों को गड़बड़ी फैलाने में मदद मिल सकती है.

शहर में इंटरनेट की स्पीड 2जी स्तर की हो जाने से वीडियो साझा करने में परेशानी होगी.

आज पुलवामा में हुआ आतंकी हमला अवंतीपुरा में आतंकी हमले में जिस बस को निशाना बनाया गया उसमें 42 जवान सवार थे. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 30 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने बस पर फिदायीन हमला किया. फिदायीन हमले में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसमें 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था. ये विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और तकरीबन पांच किलो मीटर तक इसकी आवाज सुनाई थी. ये हमला तब किया गया जब सीआरपीएफ जवानों काफिला श्रीनगर से पुलवामा ले जाया जा रहा था. बस पर हमले के बाद आतंकियों ने फायरिंग भी की.

इस काफिले में सीआरपीएफ की करीब 78 गाड़ियां थीं. इस काफिले में सीआरपीएफ की 54वीं, 179वीं और 34वीं बटालियन एक साथ जा रही थीं. 54वीं बटालियन पर ये हमला आतंकियों ने 3 बजकर 37 मिनट पर पुलवामा के अवंतीपुरा में लातू मोड़ पर किया.

पुलवामा अटैक: उरी हमले से दोगुने जवानों की शहादत पर क्या सरकार डबल सर्जिकल स्ट्राइक करेगी? पुलवामा अटैक: जिस बस पर हमला हुआ उसमें 42 जवान थे सवार, जिनमें 30 शहीद हुए, यहां पढ़ें सभी के नाम पुलवामा अटैक: फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- हमले के लिए सिर्फ पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget