एक्सप्लोरर

MLC Parvathareddy Accident: नेल्लोर में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराकर पलटी कार, MLC पर्वतारेड्डी चंद्रशेखर समेत दो लोग घायल, एक की मौत

MLC Parvathareddy Chandrasekhar Reddy: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. सड़क दुर्घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है.

Nellor Accident: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में शुक्रवार (5 जनवरी) को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. नेल्लोर जिले में एमएलसी पर्वतारेड्डी चंद्रशेखर रेड्डी की कार लॉरी से टकराकर पलट गई. इस हादसे में एमएलसी पर्वतारेड्डी समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. नेल्लोर पूर्व रायलसीमा एमएलसी विजयवाड़ा से नेल्लोर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर उनकी कार दगडर्थी में एक लॉरी से टकरा गई, जिसकी वजह से ये सड़क हादसा हुआ.

ये सड़क हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि एमएलसी के असिस्टेंट वेंकटेशवार्लू की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कार ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं. कार पलटने की वजह से हुए इस हादसे में एमएलसी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत नेल्लोर के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टरों ने उनका इलाज किया है और बताया है कि उनकी जान खतरे से बाहर है. घायल ड्राइवर का भी इलाज किया जा रहा है.

हादसे के बाद का वीडियो आया सामने

इंस्पेक्टर श्रीनिवास राव ने कहा कि नेल्लोर जाते वक्त एमएलसी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में उनके सचिव की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर और एमएलसी दोनों घायल हो गए. फिलहाल पुलिस टक्कर के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

हादसे वाली जगह से वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एमएलसी की कार को पलटे हुए देखा जा सकता है. ये हादसा इतना ज्यादा दर्दनाक रहा है कि कार दोनों तरफ से रोड को विभाजित करने वाले डिवाइडर पर चढ़ गई. कार के टूटे हुए हिस्से सड़क पर बिखरे हुए भी देखे जा सकते हैं. पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों को भी वीडियो में देखा जा सकता है. जिस लॉरी से कार की टक्कर हुई है, उसके पिछले टायर की हवा निकल गई है. 

यह भी पढ़ें: सुबह और देर रात में नहीं... भारत में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट किस वक्त होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget