एक्सप्लोरर

WB: बीजेपी को झटका देते हुए विधायक सुनील सिंह करेंगे TMC में वापसी, IPS अधिकारी हुमायूं कबीर भी हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल पूरे जोरों पर चल रहा है. फिलहाल खबर आ रही है कि कालना में आयोजित सीएम ममता बनर्जी की सभा में आज आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर टीएमसी में शामिल हो गए. वहीं कुछ दिन पहले टीएमसी को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले विधायक सुनील सिंह घर वापसी कर रहे हैं. खबर हैं कि वे बर्दवान में सीएम की सभी में टीएमसी में फिर शामिल होंगे.

पश्चिम बंगाल में विधासभा चुनाव लेकर राजनीतिक सरगर्मी पूरे शबाब पर हैं. इस बीच आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर आज कालना में सीएम ममता बनर्जी  के कार्यक्रम के मंच पर टीएमसी में शामिल हो गए. इधर चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल खबर आ रही है कि हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए विधायक सुनील सिंह भी बर्दवान में आयोजित सीएम की सभा में घर वापसी करेंगे और वे बर्दवान के लिए रवाना भी हो चुके हैं.

आईपीएस हुमायूं ने रिटायमेंट से कुछ दिन पहले दे दिया था इस्तीफा

सीएम के मंच पर टीएमसी का दामन थामने वाले आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर ने रिटायमेंट से कुछ दिन पहले ही चंदनगर कमिश्नरेट के पद से इस्तीफा दे दिया था. 30 अप्रैल को वे रिटायर होने वाले थे और 31 जनवरी को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि उस वक्त उन्होंने ये कहा था कि वे निजी कारणों की वजह से इस्तीफा दे रहे हैं. लेकिन अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह राजनीति में शामिल हो सकते हैं और आज टीएमसी ने शामिल होकर उन्होंने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया. बता दें कि आईपीएस हुमायूं ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते हैं. हालांकि कुछ समय तक सीएम के साथ उनके रिश्ते ठीक भी नहीं रहे थे.

बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चर्चा में आए थे.

हुमायूं कबीर हाल ही में उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने 21 जनवरी को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रैली के दौरान कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा ‘गोली मारो’ का नारा लगाए जाने पर हिंसा भड़काने के प्रयास के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था. दरअसल पुलिस ने स्थानीय बीजेपी नेता सुरेश शॉ और दो अन्य को इस नारेबाजी का वीडियो सामने आने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया था. वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाया और कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में एक दिन पहले ऐसे ही नारे लगाए थे लेकिन उन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. बीजेपी ने मामले में पक्षपात की शिकायत की थी.

बीजेपी विधायक सुनील सिंह टीएमसी में फिर होंगे शामिल

वहीं कुछ दिन पहले बीजेपी का दामन थामने वाले टीएमसी विधायक सुनील सिंह अब घर वापसी की तैयारी में हैं. बता दें कि खबर आ रही है कि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को करारा झटका देते हुए नोआपाड़ा से विधायक सुनील सिंह वापस टीएमसी में शामिल होने जा रहें है. जानकारी के मुताबिक सुनील सिंह बर्दवान में आयोजित ममता बनर्जी की सभा में घर वापसी करेंगे. इसके लिए वे बर्दवान के लिए रवाना भी हो चुके हैं. सोमवार को सुनील सिंह ने ममता बनर्जी से मुलाकात भी की थी. इसके बाद ही उनके घर वापसी की अटकलें जोर पकड़ने लगी थीं.

ये भी पढ़ें

विदाई भाषण में भावुक हुए गुलाम नबी आजाद, बोले- ‘पाकिस्तान के हालात देखकर हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व’

उत्तराखंड त्रासदी: तपोवन की सुरंग में जिंदगी की आखिरी आस, 35 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget