एक्सप्लोरर

अखिल गोगोई से सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी, विधानसभाध्यक्ष अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाएंगे

नवगठित विधानसभा के सत्र शुक्रवार को बुलाया गया था. इस दौरान विधायक अखिल गोगोई से सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी की गई.

गुवाहाटी: असम के विधानसभाध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने शुक्रवार को कहा कि वह विधानसभा परिसर के भीतर सुरक्षा कर्मियों द्वारा सीएए विरोधी कार्यकर्ता और विधायक अखिल गोगोई से कथित बदसलूकी का मुद्दा संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे.

गोगोई के अलावा विपक्षी कांग्रेस और एआईयूडीएफ के सदस्यों ने भी कथित बदसलूकी का मामला उठाया. विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के लिए गोगोई को जेल अधिकारियों द्वारा विधानसभा परिसर लाने के दौरान यह घटना हुई.

सुरक्षाकर्मियों ने दिया धक्का

गोगोई जब गुवाहाटी चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) से भारी सुरक्षा पहरे में बस से पहुंचे तो गेट पर मीडियाकर्मियों से बात करने के प्रयास के दौरान विधायक को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दिया. जब गोगोई सदन से बाहर निकलने वाले थे, उस समय भी सुरक्षाकर्मी उन्हें धक्का देकर और खींचकर ले जाते हुए नजर आए.

कांग्रेस के विधायक भरत नारा ने सदन के भीतर कहा, ‘‘पुलिस किसी विधायक से इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकती है? इस महामारी के समय गोगोई के साथ 20 पुलिसकर्मी आए थे और उन्हें धक्का देकर भीतर ले गए.’’

विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग

एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इसलाम ने भी ‘‘मजिस्ट्रेट के सामने’’ गोगोई को खींचकर लाने के मामले में विधानसभाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की. इस पर दैमारी ने कहा, ‘‘सदन कुछ नहीं कर सकता क्योंकि यह बाहर हुआ. हालांकि, मैं सबंधित प्राधिकारों के समक्ष यह मामला उठाऊंगा.’’

सदन के भीतर खींचकर ले जाने पर गोगोई ने कहा, ‘‘मैं इस विधानसभा का सदस्य हूं. आप एक विधायक को किसी जानवर की तरह कैसे खींचकर ला सकते हैं? यह असमिया लोगों और शिवसागर (गोगोई का निर्वाचन क्षेत्र) के लोगों का अपमान है. मेरी आवाज को कोई दबा नहीं सकता.’’

बुलाया गया था नवगठित विधानसभा का सत्र

शपथ लेने के बाद गोगोई ने सदन के भीतर यह मुद्दा उठाया और उनके मुताबिक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने संसदीय कार्य मंत्री पीजूष हजारिका को मामले को देखने को कहा है.

नवगठित असम विधानसभा का सत्र शुक्रवार को आहूत किया गया और अदालत से विशेष अनुमति लेकर गोगोई जेल से शपथ ग्रहण समारोह में आए. गोगोई एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे.

ये भी पढ़ें.

एयर इंडिया के यात्रियों का डाटा लीक, 45 लाख पैसेंजर्स के क्रेडिट कार्ड समेत दूसरी जानकारियां प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget