एक्सप्लोरर

J&K: आतंकी समीर टाइगर के जनाजे में लहराई गई AK-47, कल हुआ था एनकाउंटर

सेना के एक्शन से बौखलाए आतंकवादियों ने अब कश्मीर की जनता पर हमला बोल दिया है. उत्तरी कश्मीर के बारामूला में कल रात आतंकियों ने 3 लोगों की हत्या कर दी.

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कल सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के तीन आतंकियों को एनकाउंटर मार गिराया था. एनकाउंटर में समीर टाइगर को भी मारा गया. आज उसका जनाजा उसी गांव में निकला जहां एऩकाउंटर हुआ था. जनाजे के समय कुछ आतंकी पहुंच गए और एके 47 लहराने लगे.

बौखलाए आतंकियों ने बारामूला में 3 युवकों की हत्या की सेना के एक्शन से बौखलाए आतंकवादियों ने अब कश्मीर की जनता पर हमला बोल दिया है. उत्तरी कश्मीर के बारामूला में कल रात आतंकियों ने 3 लोगों की हत्या कर दी. मारे गए तीनों युवक थे जिनकी उम्र बीस साल के करीब थी. मरने वालों के नाम आसिफ अहमद शेख, हसीब अहमद खान और मोहम्मद असगर है. तीनों बारामूला के कक्कर हमाम इलाके के रहने वाले थे.

आतंकी ने कहा- मां का दूध पिया है तो लड़ो, 24 घंटे में सेना ने ढेर किया सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले के द्रबगाम में आतंकवादियों के एक घर में छुपे होने की खुफिया सूचना मिली थी. एक आतंकी टाइगर ने एक वीडियो में सेना के मेजर शुक्ला को धमकी देकर कहा था कि मां का दूध पिया तो लड़े. समीर टाइगर को धमकी के 24 घंटे के भीतर मार गिराया गया. सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सर्च टीम पर फायरिंग शुरू की. जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गये.

महबूबा मुफ्ती ने की निंदा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इन युवकों की हत्या की निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘‘ बारामूला में आतंकवादी द्वारा नागरिकों की हत्या की खबर सुनकर परेशान हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’’

उमर अब्दुल्ला ने लिखा- मैं देखना चाहता हूं कि अलगाववादियों की क्या प्रतिक्रिया रहती है जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर तीन नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ''बारामूला में 3 नागरिकों को आतंकियों ने मार दिया. अब मैं देखना चाहता हूं कि अलगाववादियों की क्या प्रतिक्रिया रहती है. क्योंकि जब सुरक्षाबलों की कार्रवाई में नागरिकों की मौत होती है तब तो वो दुख व्यक्त करते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget