एक्सप्लोरर

'खाना, इलाज और सुरक्षा का पूरा इंतजाम...', भारत ने बेल्जियम कोर्ट को बताया मेहुल चौकसी कहां और कैसे रहेगा?

मेहुल चौकसी को 12,000 करोड़ के पीएनबी घोटाले में भारत लाने के लिए सरकार ने बेल्जियम से प्रत्यर्पण मांगा है. आर्थर रोड जेल में उन्हें मेडिकल, भोजन और सुरक्षा सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया है.

भारत ने मेहुल चौकसी को पंजाब नेशनल बैंक के 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में देश लाने के लिए बेल्जियम से प्रत्यर्पण की मांग की है. इसमें पर्याप्त भोजन, 24 घंटे मेडिकल सुविधाएं और साफ-सुथरी स्वच्छता जैसी चीजें शामिल हैं.

66 साल के चौकसी को अप्रैल में बेल्जियम के एंटवर्प में गिरफ्तार किया गया था. उनके वकीलों का कहना है कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिसमें कैंसर भी शामिल है, इसलिए उन्हें हिरासत में रखना मुश्किल हो सकता है.

जेल में रहने की होगी व्यवस्था

गृह मंत्रालय ने बताया कि चौकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा. जेल की सुविधाओं में मोटा कॉटन का गद्दा, तकिया, चादर और कंबल शामिल होंगे. मेडिकल जरूरत पड़ने पर धातु या लकड़ी का बिस्तर भी दिया जा सकता है.

मुंबई का मौसम गर्म-नमी वाला है, इसलिए सेल में हीटिंग की जरूरत नहीं है. भोजन तीन बार दिया जाएगा और विशेष डाइट की जरूरतों को मेडिकल मंजूरी के बाद पूरा किया जाएगा.

जेल में मिलेंगी ये सुविधाएं

जेल कैंटीन में फल और स्नैक्स उपलब्ध हैं. रोजाना खुली जगह पर व्यायाम की सुविधा है और इनडोर गेम, बैडमिंटन, योग, मेडिटेशन, लाइब्रेरी और पढ़ाई के लिए सामग्री भी उपलब्ध होगी.

जेल अस्पताल में छह मेडिकल अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और लैब सपोर्ट है. 20 बेड वाली पूरी तरह से सुसज्जित मेडिकल सुविधा मौजूद है. जरूरत पड़ने पर चौकसी को पास के सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाया जाएगा.

बेल्जियम कोर्ट को भेजा गया डिटेल प्लान

यह सभी विवरण बेल्जियम कोर्ट को दिखाने के लिए साझा किए गए हैं कि भारत में चौकसी की हिरासत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के अनुसार होगी. प्रत्यर्पण प्रक्रिया में ऐसे आश्वासन आम हैं.

हाल ही में विदेशी अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का भी दौरा किया था, जहां उन्होंने कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और रहने की स्थिति का जायजा लिया. ब्रिटिश अधिकारियों ने भी हाल में तिहाड़ जेल का निरीक्षण किया.

गौरतलब है कि जेलों की स्थिति लंबे समय से एक महत्वपूर्ण मुद्दा रही है. ब्रिटिश अदालतें कई बार प्रत्यर्पण याचिकाओं को खारिज करने के लिए भारत की जेल स्थितियों को आधार बना चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-

US Open Finale 2025: US ओपन के फाइनल में पहुंचे ट्रंप तो उड़ा मजाक! तालियां बजाने की जगह लोगों ने कर दिया ये काम, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget