एक्सप्लोरर

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले - मैंने फोन कर रुकवाई थी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सरदार कौम पीछे नहीं हटती हैं. राज्यपाल ने कहा कि जब उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट सुनी तो फोन करके उसे रुकवाया.

बागपत: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का पक्ष लेते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से किसानों को नाराज नहीं करने की गुजारिश की है. गृह जनपद में अपने अभिनंदन समारोह में मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी मान्यता दे दे तो किसान मान जाएंगे. उन्होंने कहा, 'कोई भी कानून किसान के पक्ष में नहीं है. जिधर भी जाते हैं वहां लाठीचार्ज हो जाता है. जिस देश का किसान और जवान जस्टिफाइड नहीं होगा उस देश को कोई बचा ही नहीं सकता.'

सत्यपाल मलिक ने कहा, 'सरदार कौम पीछे नहीं हटती और 300 साल बाद भी बात नहीं भूलती. इंदिरा गांधी ने भी ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया था.' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जब किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट सुनी तो फोन करके इसे रुकवाया.

राज्यपाल ने कहा कि देश में किसान का बुरा हाल है. किसान प्रतिदिन गरीब हो रहा है जबकि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन हर तीसरे साल बढ़ जाता है. किसान जो बोता है वो सस्ता और जो खरीदता है वो महंगा हो जाता है. इन्हें तो पता भी नही है कि ये बिना जाने ही गरीब कैसे हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसान परिवार से हूं, इसलिए उनकी तकलीफ समझता हूं. किसानों की समस्या हल कराने के लिए जहां तक जाना पड़ेगा जाऊंगा.’’

कोलकाता एयरपोर्ट पर राकेश टिकैत को रिसीव करने पहुंची थीं टीएमसी सांसद डोला सेन, बीजेपी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget