एक्सप्लोरर

नीतीश के घर सभा, तेजस्वी की सीट पर उम्मीदवारी, करना क्या चाहते हैं चिराग?

जब चिराग से सवाल होता है कि आप चुनाव कहां से लड़ेंगे तो चिराग का जवाब बेहद दिलचस्प होता है. वो कहते हैं कि तेजस्वी जिस विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं वो मेरी ही लोकसभा में आता है.

Bihar Election 2025: यूं तो चिराग पासवान एनडीए के साझीदार हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के बाद गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन उनकी ताकत से इसी गठबंधन के दो लोग सबसे ज्यादा असहज हैं. एक तो खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जो चाहकर भी 2020 के उस विधानसभा चुनाव नतीजे को नहीं भूल सकते, जिसके लिए जिम्मेदार खुद चिराग पासवान थे और दूसरे हैं जीतन राम मांझी, जो अब चिराग पासवान को लेकर मुखर हो गए हैं.

चिराग पासवान ने सभाओं में दी राजगीर को जगह

जाहिर है कि मांझी, चिराग पासवान को साल 2020 का चुनाव और उसका रिजल्ट याद दिला रहे हैं, लेकिन ये बात तो चिराग को बखूबी याद होगी और चिराग से ज्यादा इस नतीजे की याद नीतीश कुमार को होगी, क्योंकि सबसे ज्यादा नुकसान तो नीतीश कुमार को ही हुआ था. शायद यही वजह है कि चिराग पासवान ने अपनी सभाओं में उस राजगीर को भी जगह दी, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपना घर है. 

चिराग ने सभा की, ताकत दिखाई और बखूबी दिखाई. रही-सही कसर उस बयान ने पूरी कर दी, जिसमें उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि मैं चुनाव लडूंगा और बिहार से नहीं, बिहार के लिए चुनाव लडूंगा.

तेजस्वी की सीट, चिराग का लोकसभा

जब चिराग से सवाल होता है कि आप चुनाव कहां से लड़ेंगे और क्या आप तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट राघवपुर से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं तो चिराग का जवाब बेहद दिलचस्प होता है. वो कहते हैं कि तेजस्वी जिस विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं वो मेरी ही लोकसभा में आता है. हालांकि चिराग के जीजा और सांसद अरुण भारती एक सर्वे का जिक्र कर चिराग को शाहाबाद इलाके से चुनाव लड़ने को तैयार बता रहे हैं.

सवाल है कि चिराग को चुनाव से हासिल क्या होगा, क्या वो इस चुनाव में अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं. अगर मकसद इतना सा ही है, तो उन्हें खुद चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं होती तो फिर क्या मकसद है. हालांकि इसका अभी साफ-साफ जवाब तो खुद चिराग के पास भी नहीं है.

वोटरों को भी करना होगा राजी

एक वजह ये हो सकती है कि खुद नीतीश कुमार, जिनसे चिराग की अदावत किसी से छिपी नहीं है, अब जब वो गठबंधन में हैं और गठबंधन के तकाजे को मानने को भी तैयार हैं तो उन्हें अपने वोटरों को भी इस बात के लिए राजी करना होगा कि उनका वोटर एनडीए को वोट करे. यह एक वजह हो सकती है, जहां से चिराग के खुद चुनाव लड़े, ताकि वो वोट को ट्रांसफर कर पाएं और जीत के उस मार्जिन को बढ़ा पाएं, जिससे साल 2020 में एनडीए बहुत कम अंतर से हासिल कर पाया था.

बाकी उम्मीद पर दुनिया कायम है. और चिराग अपनी उम्मीदवारी के जरिए अपने वोटरों में उम्मीद तो जगा ही सकते हैं कि भले ही उनका नाम फिलवक्त सीएम इन वेंटिंग में रहे, जब वेटिंग खत्म होगी तो बिहार के अगले मुख्यमंत्री तो वही होंगे और तब होगा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट. बाकी आने वाले दिनों में हो सकता है कि चिराग की मंशा कुछ और साफ हो और तब उनके बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट नारे को फिर से डिकोड किया जा सके. 

ये भी पढ़ें:- BJP कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड में TMC विधायक समेत 18 नए आरोपी... CBI ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget