एक्सप्लोरर

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए MCD भी अलर्ट, मेयर ने की समीक्षा बैठक

Delhi Corona: दिल्ली नगर निगम की कोरोना संबंधी तैयारियों को लेकर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने रिव्यू मीटिंग की. इस दौरान अस्पतालों ने बताया कि कोविड से निपटने को लेकर पर्याप्त संसाधन है.

Delhi Corona: दिल्ली नगर निगम की कोरोना संबंधी तैयारियों को लेकर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने बुधवार (5 अप्रैल) को सिविक सेंटर में समीक्षा की. इससे पहले मेयर ने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिन्दू राव अस्पताल का दौरा किया.

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पताल कोरोना का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वर्तमान में दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. ऐसे में डरने की कोई भी बात नहीं है. एमसीडी के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अभी 3011 बेड मौजूद है. इनमें से 1477 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है. मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि  हम दिल्ली के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है. डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों की तरह एमसीडी के अस्पताल कोविड से लडने के लिए तैयार है. 

अस्पतालों ने क्या कहा? 
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने  सिविक सेंटर में एमसीडी के अस्पतालों के साथ रिव्यू मीटिंग की. इस दौरान अस्पतालों के चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों के पास पर्याप्त संसाधन, उपकरण और दवाईयां उपलब्ध है. ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में है. इसके अलावा प्रत्येक हॉस्पिटल में कोरोना संबंधी व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. 

मेयर ने क्या कहा? 
मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि कोरोना के अभी जो मरीज आए हैं,‌ उनमें मामूली लक्षण देखने को मिले हैं. मरीज 3 से 4 दिनों में ठीक हो रहे हैं. ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है. एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 मार्च को इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है. दिल्ली के लोगों से मेरी अपील है कि वह कोविड गाइडलाइंस का पालन करें.

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने दिल्ली नगर निगम के हिन्दू राव अस्पताल में कोरोना की रोकथाम के लिए तैयारियों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एमएस से डॉक्टर्स की संख्या, वेंटीलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति आदि को लेकर रिपोर्ट ली. चिकित्सा अधीक्षक ने बताया की अस्पताल में कुल 258 डॉक्टर्स है, 97 वेंटीलेटर और 8 आईसीयू बेड है. 

चिकित्सा अधीक्षक ने क्या बताया? 
चिकित्सा अधीक्षक ने मेयर को बताया कि अस्पताल में जगह की कमी है और उसका विस्तार करने की  आवश्यकता है. जिससे मरीजों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा सके. महापौर ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, सर्जरी वार्ड, पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों के साथ बातचीत की. इसके जरिए मेयर ने अस्पताल में होनी वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली. 

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अलर्ट मोड पर सरकार, इन राज्यों में जरूरी हुआ मास्क, पढ़ें लेटेस्ट गाइडलाइन

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget