एक्सप्लोरर

MCD Election Result 2022: कोई 54 से तो कोई 44 वोटों से जीता....वो सीटें जहां 500 से कम मतों से हुई हार या जीत

MCD Result: एमसीडी चुनाव में 27 वॉर्ड ऐसे हैं, जिन पर जीत-हार का अंतर 500 से भी कम का रहा. इन 27 में से 12 सीटें आप के खाते में गईं, वहीं 13 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की.

Delhi MCD Results 2022: एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चल गई है. आप ने बीजेपी के डेढ़ दशक के राज को खत्म कर दिया है. एमसीडी के 250 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. आप ने 134 सीटों पर कब्जा किया है. बीजेपी 104 सीटों पर कब्जा किया है. कांग्रेस को महज 9 सीटें ही मिल पाई है. निर्दलीय 3 सीटों पर जीत पाई है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप की जीत को बहुत बड़ी जीत बताई है. 

इस रिपोर्ट में हम चुनावी मैदान में उतरे उन उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे, जो किस्मत के बेहद धनी रहे. उन्होंने बेहद कम अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया है. बता दें कि एमसीडी चुनाव में 27 वॉर्ड ऐसे हैं, जिन पर जीत-हार का अंतर 500 से भी कम का रहा. इन 27 में से 12 सीटें आप के खाते में गईं, वहीं 13 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की. वहीं दो सीटें कांग्रेस के खाते में गईं हैं. इनमें तीन सीटें ऐसी रहीं, जहां जीत-हार का अंतर 100 वोट से भी कम का रहा है. 

इन सीटों पर किस्मत के सहारे जीतें कैंडिडेट्स

वॉर्ड नंबर 171-चितरंजन पार्क में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. लेकिन, आप ने यहां 44 वोटों से बाजी मार ली. आप की प्रत्याशी आशु ठाकुर ने यहां जीत दर्ज की है. इस वॉर्ड से बीजेपी ने कंचन भड़ाना चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस ने भावना गुप्ता को चुनावी समर में उतारा था. बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर आशु ठाकुर ने AAP की जीत का नेतृत्व किया है. वहीं वॉर्ड नंबर- 220 नंद नगरी में आप के रमेश कुमार ने भाजपा के केएम रिंकू को 54 वोटों से मात दी.

वॉर्ड नंबर 62 के शकूर पुर में भाजपा प्रत्याशी किशन लाल ने आप के अशोक कुमार को 104 वोटों से हराया. इसी तरह 181 नंबर मोलारबंदर वार्ड आप के हेमचंद गोयल ने 127 वोटों से जीत हासिल की है. 94 नंबर वॉर्ड से भाजपा की उर्मिला गंगवाल ने 146, देओली 161 नंबर वार्ड से भाजपा की अनीता ने 164, वॉर्ड नंबर 103 केशोपुर में भाजपा के हरीश ओबेरॉय ने 176 वोटों से आप उम्मीदवार को हराया. 

पांच वॉर्डों में जीत और हार का अंतर 300 वोट से कम का रहा

संगम पार्क में भाजपा के सुशील कुमार जोंटी ने जीत हासिल की है, उनका मुकाबला कांग्रेस के मनोज कुमार और आम आदमी पार्टी के रवि शंकर से था. सुशील कुमार जोंटी ने 230 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. यह सीट पिछली बार आप के खाते में गई थी. पांडव नगर से बीजेपी के उम्मीदवार यशपाल सिंह ने जीत दर्ज की है. यहां यशपाल सिंह ने 240 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया. वॉर्ड नंबर 142, दरियागंज वॉर्ड से आप के प्रत्याशी सारिका चौधरी ने महज 244 वोटों से जीत दर्ज की है. ईस्ट पटेल नगर और महिपालपुर में जीत-हार का अंतर 300 वोटों से कम का रहा. पांच में तीन में भाजपा तो दो में आप प्रत्याशी ने जीत हासिल की. 

छह वॉर्डो में 400 से कम वोटों से जीत और हार तय हुई

185 नंबर वॉर्ड में आप के प्रवीण कुमार, 22 नंबर वॉर्ड से आप प्रत्याशी सुमन अनिल राणा, 223 नंबर वॉर्ड से आप की शिवानी पंचाल, 48 नंबर वॉर्ड से भाजपा की मोनिका गोयल, दो नंबर वॉर्ड से आप के दिनेश कुमार, 163 नंबर वार्ड से भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने 400 से कम वोटों से जीत हासिल की.  

पांच वॉर्डों में 500 से कम वोटों से जीत-हार तय हुई

197 नंबर वॉर्ड से रेनू चौधरी ने 403, 183 नंबर से निखिल छपराना ने 465, 205 नंबर वॉर्ड से रचना ने 472, 189 नंबर वॉर्ड से नाजिया दानिश ने 473 और 12 नंबर वॉर्ड से भाजपा की रेखा ने 482 वोटों से जीत हासिल की है. 

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Results 2022 Winners List: कौन कहां से जीता चुनाव, देखिए विनर कैंडिडेट की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget