एक्सप्लोरर

सावधान! कहीं आप पत्थर से बना जीरा तो नहीं खा रहे, पुलिस की गिरफ्त में आया पांच शातिरों का गैंग

दिल्ली के बवाना थाने की पुलिस ने नकली जारी बनाने वाले एक गैंग को पकड़ा है. ये लोग नकली जीरा बनाने के लिए पत्थर के पाउडर, गुड़ के शीरे और घास का इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने 5250 किलो पत्थर का बूरा बरामद किया है.

नई दिल्ली: आप खाना बनाते समय खाने में जीरे का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, क्योंकि जीरा आपके खाने में स्वाद लाता है. ये खबर हर उस महिला के लिए जरूरी है जो खाने में फ्लेवर के लिए जीरा डालती हैं. दरअसल बवाना थाने की पुलिस ने नकली जीरा बनाने वाले एक गैंग को धरदबोचा है और उनके पास से हज़ारों किलों नकली जीरे की बोरी बरामद की है. नकली जीरा बनाने की एक फैक्ट्री का दिल्ली पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. पुलिस की गिरफ्त में पांच शातिर आए हैं. ये नकली जीरा बनाकर उसे सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे. ये काफी महीनों से बनाया जा रहा था.

ये नकली जीरा कैसे तैयार होता था?

नकली जीरे को बनाने के लिए ये लोग पत्थर के पाउडर, घास और गुड़ के शीरे का इस्तेमाल करते थे. इन तीनों चीजों को मिलाकर ये इस इस तरह नकली जीरा बनाते थे. बाजार में असली जीरे की कीमत 400 रुपये किलो है, लेकिन ये लोग सिर्फ 20 रुपये किलो में ये नकली जीरा बेचते थे, जिसे असली जीरे में मिलाया जाता था. सारे आरोपी यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. इस नकली जीरे की सप्लाई गुजरात, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में हो रही थी. पुलिस ने 485 बोरी पकड़ी है. हर बोरी में 40 किलो जीरा है. कुल 19 हजार 400 किलो नकली जीरा पकड़ा गया है. इसके साथ ही 5250 किलो पत्थर का बूरा, 1600 किलो घास और 1225 किलो शीरा बरामद हुआ है.

शहीद भाई 'ध्रुव' तारे की तरह चमकता रहे इसके लिए बहन भेजती है शहीदों के नाम हाथ से बने कार्ड

अपना ठिकाना बदल लेता था गैंग

दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि 80 किलो जीरा में 20 किलो नकली जीरा मिलाते थे ताकि उसकी पहचान ना हो पाए. पुलिस के मुताबिक ये गैंग एक जगह ज्यादा दिन तक काम नहीं करता था. 20 से 30 दिन एक जगह काम करने के बाद ये अपना ठिकाना बदल लेते थे. अब पुलिस ये भी पता करने में जुटी है कि ये गैंग अब तक इस नकली जीरे को किस तादाद में मार्केट में पहुंचा चुका है. यानी जिस जीरे को आप अपने घर में दाल और सब्जी छौंकने के लिए इस्तेमाल करते हैं वो नकली हो सकता है. खरीदारी करते वक्त सावधान रहें और मिलावट से बचें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget