एक्सप्लोरर

Earthquake: क्या भारत में बड़े भूकंप का खतरा है? जानें क्यों IIT प्रोफेसर ने हिमालयी क्षेत्र को बताया सबसे असुरक्षित

Massive Earthquake: तुर्किए (Turkiye) और सीरिया (Syria) में भूकंप के बाद अब आईआईटी कानपुर ने भारत में भी भीषण भूकंप की संभावना जताई है. एक लंबी रिसर्च के बाद यह चेतावनी जारी की गई है.

Massive Earthquake: भारत में भीषण भूकंप (Massive Earthquake) का खतरा मंडरा रहा है. आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के पृथ्वी विज्ञान विभाग (Department of Earth Sciences) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक तुर्किए (तुर्की) और सीरिया की तरह भारत में भी भूकंप के तेज झटके आ सकते हैं. प्रोफेसर जावेद मलिक देश में भूकंप की पुरानी घटनाओं के कारणों और परिवर्तनों पर लंबे समय से रिसर्च कर रहे हैं. 

वरिष्ठ वैज्ञानिक मलिक ने कहा कि भारत के कुछ हिस्सों में 7.5 तीव्रता से ज्यादा का भूकंप आ सकते है. उन्होंने कहा कि यह अगले एक-दो दशक या एक-दो साल में कभी भी संभव हो सकता है. इस बात की संभावना है कि भूकंप का केंद्र हिमालयी जोन या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह होगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इतने तेज भूकंप को देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरतनी चाहिए. 

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खतरा

प्रोफेसर मलिक लंबे समय से कच्छ, अंडमान और उत्तराखंड के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पृथ्वी के परिवर्तनों (Earth Transformation) पर स्टडी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भूकंप को देखते हुए देश में पांच जोन बनाए गए हैं. जोन-5 सबसे ज्यादा खतरनाक है. इसमें कच्छ, अंडमान-निकोबार और हिमालयी क्षेत्र शामिल हैं. जोन-4 में बहराइच, लखीमपुर, पीलीभीत, गाजियाबाद, रुड़की, नैनीताल सहित तराई क्षेत्र शामिल हैं. जोन-3 में कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र आदि हैं. 

क्यों आता है भूकंप?

प्रोफेसर मलिक ने बताया कि भूकंप इसलिए आते हैं क्योंकि टेक्टोनिक प्लेट्स जमीन के अंदर आपस में टकराती हैं. इससे उत्पन्न तनाव की ऊर्जा भूकंप का कारण बनती है. अगर ऊर्जा बहुत ज्यादा हो तो भूकंप के तेज झटके महसूस होते हैं. तुर्किए (तुर्की) में आए भूकंप की तीव्रता 7.8 थी, जबकि भारत में 2004 में आए भूकंप की तीव्रता 9.1 आंकी गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget