एक्सप्लोरर

गर्मी के कहर से लोग बेहाल, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश से मिल सकती है राहत

उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज बारिश हो सकती है.

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में लू की स्थिति लगातार बनी हुई है वहीं शनिवार को पटना में पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी राज्यों में रविवार शाम को आंधी और बारिश हो सकती है. राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

राजस्थान के चूरू में पारा 45 के पार

राजस्थान के चूरू में पारा सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था, जिसके बाद बीकानेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने इस रेगिस्तानी राज्य में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद सुल्तानपुर में 46.4 डिग्री सेल्यिसस तापमान रहा जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक था.

दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में भी शनिवार को भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे. यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. मौसम विभाग ने हालांकि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है.

पटना में बीते 10 सालों में शनिवार को सबसे अधिक गर्मी

बिहार सरकार ने बीते कुछ दिनों से लू की स्थिति को देखते हुए पटना के सभी स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दिया है. राज्य की राजधानी में बीते दस सालों में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान शनिवार को दर्ज किया गया. यह सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा है. राज्य में गर्मी और लू से अबतक औरंगाबाद, गया, नवादा जिलों में 35 लोगों की मौत हो गई है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे का एलान किया है.

ओडिशा में भी कई जगहों पर पारा 40 के पार

ओडिशा में भी लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आई जहां कम से कम आठ जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. तीतलागढ़ और मलकानगिरी 43 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहे.

हिमाचल के ऊना में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच गुजरात में कमजोर पड़ चुके चक्रवात वायु के सोमवार शाम तक सौराष्ट्र और कच्छ पहुंचने की संभावना है. पूरे राज्य में चक्रवात की वजह से छिटपुट बारिश हुई. हिमाचल प्रदेश में ऊना सबसे गर्म रहा जहां तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

पश्चिम बंगालः डॉक्टर्स ने ड्यूटी पर लौटने की सीएम ममता बनर्जी की अपील ठुकराई नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, 2024 तक 5 खरब डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य

इंटर्नशिप करने स्पेन से गुरुग्राम आई महिला के साथ फ्लैट दिलाने के नाम पर रेप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget