एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat 100th Episode: नया नहीं है पीएम मोदी का रेडियो प्रेम! 'मन की बात' कार्यक्रम से पहले वायरल हुई ये पुरानी तस्वीर

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर पर कई यूजर उनकी उम्र का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड रविवार (30 अप्रैल) को प्रसारित हुआ. इस रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वॉर्टर में भी किया गया. मन की बात के इस कार्यक्रम के लिए बने माहौल के बीच सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में पीएम मोदी एक रेडियो स्टेशन में नजर आ रहे हैं.

मोदी आर्काइव नाम के एक ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं, इस फोटो में नरेंद्र मोदी की उम्र कितनी है? दरअसल, ये तस्वीर उस समय की नजर आ रही है, जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री भी नहीं बने थे. ये उनके बीजेपी में संगठनात्मक कार्यों को संभालने के दौरान की तस्वीर दिखाई पड़ रही है.

यूजर लगा रहे पीएम की उम्र का अंदाजा

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर पर कई यूजर उनकी उम्र का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि पीएम मोदी की उम्र 40 से 45 के बीच नजर आ रही है. वहीं, एक अन्य यूजर ने फोटो में पीएम मोदी की उम्र 42 साल बताई है. ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने भी अपने अनुमान के हिसाब से पीएम मोदी की फोटो को लेकर उम्र का अनुमान लगाया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मौजूद मोदी आर्काइव नाम का ये यूजर दावा करता है कि वो पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन के सफर को पुरानी तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, पत्रों, न्यूजपेपर की क्लिपिंग्स और ऐसी ही अन्य चीजों के जरिये प्रदर्शित करता है. बता दें कि मोदी आर्काइव पीएम मोदी या बीजेपी से जुड़ा कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है.

कब शुरू हुआ था मन की बात कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत तीन अक्टूबर 2014 को हुई थी. हर महीने के आखिरी रविवार को भारतीय समयानुसार ठीक 11 बजे इसका प्रसारण होता है. मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा, जिसमें पीएम मोदी देश की उपबल्धियों और समसामयिक बातों की चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Mann Ki Baat 100th Episode Live: 'मन की बात एक पर्व बन गया', पीएम मोदी बोले- मेरे लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने जैसा ही रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget