एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में पुलिस के साथ झड़प में कई जख्मी, कंगपोकपी जिला में धारा 144 लागू

Section 144 Imposed: कुकी इंपी मणिपुर की देख-रेख में कुकी सीएसओ ने आदिवासी जमीन अधिकारों और नीतियों के प्रति राज्य सरकार के अन्याय के खिलाफ रैली का आयोजन किया था.

Kangpokpi District: मणिपुर के कंगपोकपी जिले में शुक्रवार को एक रैली के दौरान हिंसा हो गई, जिसमें कम से कम पांच प्रदर्शनकारी और कुछ सुरक्षा बल घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े जिसमें दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को कंगपोकपी के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए इंफाल रेफर कर दिया गया.

शुक्रवार की सुबह हिंसा हुई

मणिपुर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पूरे कंगपोकपी जिला मुख्यालय और उसके आसपास के क्षेत्र में 9 मार्च से अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. पूर्वोत्तर की खबरों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ईस्ट मोजो के मुताबिक, कंगपोकपी शहर में थॉमस ग्राउंड के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे यह हिंसा हुई. पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया. 

सरकार की नीतियों के खिलाफ रैली का आयोजन 

बता दें कि कुकी इंपी मणिपुर की देख-रेख में कुकी सीएसओ ने आदिवासी जमीन अधिकारों और नीतियों के प्रति राज्य सरकार के अन्याय के खिलाफ रैली का आयोजन किया था. मणिपुर के अन्य दूसरे पहाड़ी जिलों में भी इसी तरह की रैली निकाली गई, हालांकि इन जगहों पर किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है.

जमीन को आरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पहाड़ी जिलों में कुछ जमीन को गलत तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र या आर्द्रभूमि घोषित कर दिया है. यह रैली प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास या फिर पुनर्वास के बिना कथित बलपूर्वक बेदखली और विध्वंस के खिलाफ भी थी.

कुकी छात्र संगठन (KSO), कंगपोकपी इकाई के महासचिव लेलेन हाओकिप ने कहा, "फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है और हमने कंगपोकपी डीसी के जरिए से मणिपुर के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget