एक्सप्लोरर

मणिपुर हिंसा की चौंकाने वाली तस्वीर, पुलिस थानों पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर लूट लिए हथियार

मणिपुर में मई के शुरुआती हफ्तों में दो एथनिक ग्रुप के बीच शुरू हुई हिंसा थम नहीं रही है. अब तक की हिंसा में 115 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं.

Manipur Violence: मणिपुर में दो गुटों में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. मई के दूसरे हफ्ते में शुरू हुई हिंसा अब इस हद तक पहुंच चुकी है कि भीड़ हाथ में कुल्हाड़ी, डंडे, और गुलेल लेकर पुलिस थानों तक पर हमला कर दे रही है और वहां से हथियारों को लूट कर लेकर चली जा रही है. 

मणिपुर पुलिस ने इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है, और बताया है कि लगभग 10 हजार से अधिक महिलाओं-पुरुषों ने हाथ में कुल्हाड़ी, तलवार और गुलेल लेकर पुलिस थाने के शस्त्रागार (वह जगह जहां हथियार रखे जाते हैं) में रखे महत्वपूर्ण हथियार जैसे कि रायफल, कर्बाइन लूट लिए हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा शुरू होने के बाद से खबर लिखे जाने तक मणिपुर पुलिस ने ऐसी 22 घटनाओं की एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें पुलिस ने अपने ऊपर हमला होने और हथियार लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हिंसा के हालात ऐसे हैं कि राज्य में पुलिस ही नहीं सुरक्षित है तो फिर आम लोगों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.

क्या कर रही है राज्य सरकार? 
बीते रविवार को मई से चल रही हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के सीएम मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार (19 जन) को लोगों को चेतावानी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने राज्य में हिंसा बंद नहीं की तो, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे. सिंह ने पत्रकारों के जरिए संदेश देते हुए कहा, इस हिंसा को बंद कर दीजिए वरना, परिणाम भुगतने होंगे. मैं  हथियार थामे मेइती लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी पर हमला न करें और शांति बनाए रखें, ताकि हम राज्य में सामान्य हालात बहाल कर सकें.

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार देर रात 11 बज कर करीब 45 मिनट पर अज्ञात लोगों ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सेना का एक जवान चोटिल हो गया.एक अधिकारी ने बताया कि जवान को लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अधिकारी के अनुसार, घटना लीमाखोंग (चिंगमांग) के कांतो सबाल गांव में घटी. घटना के बाद सेना के जवानों ने इलाके में ग्रामीणों की उपस्थिति का ध्यान रखते हुए सीमित गोलीबारी की.

PM Modi Interview: 'लोग कहते हैं भारत तटस्थ है लेकिन...', अमेरिकी अखबार से बोले पीएम मोदी, कहा- किसी की जगह नहीं लेना चाहते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget