एक्सप्लोरर

Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, आठ उग्रवादियों को दबोचा, चंगुल से छात्र की सुरक्षित वापसी

Manipur violence News: मणिपुर में पुलिस ने आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. उनके चंगुल से एक व्यक्ति को छुड़ाया गया है. इसके साथ ही उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है.

Manipur Militants Arrest : पिछले सात महीने से जातीय हिंसा की चपेट में रहे मणिपुर में उग्रवादियों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार लगाम कस रही हैं. यहां सशस्त्र बलों के खिलाफ हिंसक वारदातों में उग्रवादी संगठनों की संलिप्तता के दावे पहले ही किए जा रहे थे. अब धीरे धीरे इनके गुर्गों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है.

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर पुलिस ने आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने शुक्रवार (8 दिसंबर) को एक छात्र को किडनैप कर लिया था. शनिवार (9 दिसंबर) को इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद इनके चंगुल से 22 वर्षीय उक्त छात्र को छुड़ाया गया है.

कॉलेज के हॉस्टल से छात्रा को किया था किडनैप

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए उग्रवादी पूर्वोत्तर राज्य में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय कैडर हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि  जिस छात्र को इनके चंगुल से बरामद किया गया है उसका नाम लैशराम चिंगलेन सिंह है. वह इंफाल पश्चिम जिले में डीएम कॉलेज ऑफ साइंस के हॉस्टल से शुक्रवार दोपहर को किडनैप हो गया था. इन उग्रवादियों के साथियों ने उसे किडनैप किया था. इसके बाद अपहर्ताओं ने लैशराम की सुरक्षित रिहाई के लिए उसके माता-पिता से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.

छात्र के परिजनों ने किया था पुलिस से संपर्क, भारी मात्रा में हथियार बरामद

युवक के माता-पिता से शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के विभिन्न स्थानों में तलाशी अभियान शुरू किया. सूत्रों ने बताया है कि मोबाइल डंपिंग टेक्नोलॉजी और लोकेशन ट्रैकर की मदद से इन उग्रवादियों के ठिकानों पर दबिश दी गई है और धर दबोचा गया. उन्होंने भारी मात्रा में हथियार एकत्रित कर रखे थे.

आठ गिरफ्तार अपहर्ताओं के कब्जे से एक घातक राइफल, एक एके-47 राइफल, एक.32 पिस्तौल, गोला-बारूद और 13 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए, मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग तलाशी अभियानों में विभिन्न जिलों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए, जिनमें सेल्फ लोडिंग राइफलें और चीनी ग्रेनेड और वॉकी-टॉकी सहित गोला-बारूद शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है. इसके साथ ही उनके ठिकाने कहां हैं, इनके पास हथियार कहां से आते थे, कितने वारदातों को अंजाम दिया है, आदि के बारे में सवाल जवाब हो रहे हैं. माना जा रहा है कि इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है. इसके बाद इनके ठिकानों पर कार्रवाई में मदद मिल सकती.

 ये भी पढ़ें :Drugs Smuggling: Manipur से लाकर दिल्ली छात्रों को ऑनलाईन ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़, 2 गैंग के 6 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget