एक्सप्लोरर

मणिपुर में तनाव के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सस्पेंड, सीएम बीरेन सिंह बोले- स्पेशल फ्लाइट से आ रहे हैं CBI डायरेक्टर

Manipur Violence: मणिपुर में तनाव के बाद मंगलवार (26 सितंबर) से  पांच दिनों का इंटरनेट सस्पेंड रहेगा. साथ ही बुधवार (27 सितंबर) से शुक्रवार (29 सितंबर) तक स्कूल बंद रहेंगे.

Manipur Violence: मणिपुर में तनाव के बाद मंगलवार (26 सितंबर) से पांच दिनों के लिए इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई. ये इंटरनेट निलंबन रविवार (1 अक्टूबर) की शाम 7 बजकर 45 मिनट तक जारी रहेगा. पांच महीनों के बाद ही में राज्य में इंटरनेट सेवा बहाल की गई थी.

इसके अलावा राज्य के सभी स्कूल भी तीन दिन के लिए बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने ऐलान किया कि बुधवार (27 सितंबर) और 29 सितंबर (शुक्रवार) को स्कूल में छुट्टी रहेगी. वहीं 28 सितंबर (गुरुवार) को  पैगंबर मोहम्मद की जयंती ईद-ए-मिलाद के अवसर पर राज्य में अधिकारिक छुट्टी है. 

तनाव फिर से शुरू क्यों हुआ?
मणिपुर से जुलाई से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सोमवार (25 सितंबर) को वायरल हो गई. इसके बाद इंफाल स्थित स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने विरोध रैलियां निकालीं. इसपर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो 30 से अधिक छात्र घायल हो गए. इस कारण राज्य में फिर से तनाव बढ़ गया है. 

दोनों युवकों की पहचान फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइनगांबी (17) के रूप में हुई. 

सीएम एन बीरेन सिंह ने क्या कहा?
राज्य में तनाव के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि लापता छात्रों के दुखद निधन के संबंध में मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य और केंद्र सरकार अपराधियों को पकड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''महत्वपूर्ण जांच में और तेजी के लिए सीबीआई निदेशक एक विशेष टीम के साथ कल (बुधवार) सुबह स्पेशल फ्लाइट से इंफाल पहुंचेंगे. उनकी उपस्थिति इस मामले को तेजी से हल करने के लिए हमारे प्रतिबद्धता को बताती है. मैं लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हूं. ताकि हम अपराधियों का पता लगाएं और उन्हें न्याय के कठघरे में लाएं.''

मणिपुर में कब हिंसा शुरू हुई?
मणिपुर में दो समुदायों के बीच तीन मई को हिंसा शुरू हुई थी. इसके बाद कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थी. अब तक हिंसा में करीब 175 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. जघन्य अपराधों के मामले में सीबीआई भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में लापता 2 छात्रों की लाश की फोटो वायरल होने से तनाव, विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस एक्शन में 30 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget