एक्सप्लोरर

Manipur Violence: सीएम अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना, 'मणिपुर जल रहा है और वो...

Manipur Violence: मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति को काबू नहीं कर पा रही.

Manipur Violence: मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार (5 मई) को हमला किया. उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर की स्थिति संभाल नहीं पा रही. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन के दौरान कहा, ''पंजाब में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है, जितनी इतिहास में कभी नहीं थी. कुछ लोग हमारा मजाक उड़ाते थे कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है. ऐसे में यह आम आदमी पार्टी नहीं संभाल पाएगी लेकिन हमसे यह बॉर्डर स्टेट तो संभाल लिया. इनसे (केंद्र सरकार) आज मणिपुर नहीं संभल रहा. मणिपुर में आग लगी है, लेकिन वे (पीएम मोदी) कर्नाटक में चुनावी रैलियां कर रहे हैं.''

स्थिति संभालने के लिए क्या किया जा रहा है?

मणिपुर पुलिस के डीजीपी पी. डोंगल ने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए सेना को बुलाया गया है. राज्य सरकार ने भी विषम परिस्थितियों में हिंसा करने वालों वालों पर गोली चलाने के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती हम सभी लोगों को घर पर रहने की सलाह देते हैं. हमने 23 पुलिस स्टेशनों को चिन्हित करके आईजी स्तर के अधिकारियों को इन पुलिस स्टेशनों का इंचार्ज बनाया है. ऐसा इसलिए किया गया ताकि लोगों का विश्वास जीत सकें. 

मामला क्या है?

बहुसंख्यक मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के फैसले के खिलाफ आदिवासी समूह पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसमें बुधवार को हिंसा भड़क गई. इसके बाद ये मामला देखते ही देखते काफी बढ़ गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और असम राइफल्स के कई दलों को तुरंत तैनात किया गया. 

इसके बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को कहना पड़ा है कि लोग शांति के लिए सरकार का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि राज्य में दो समुदायों के बीच हिंसा गलतफहमी के कारण हुई है. ऐसे में जो भी हिंसा करता हुए मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्ऱवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर सरकार सख्त, दंगाईयों को देखते ही गोली मारने का आदेश

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget