एक्सप्लोरर

Manipur Elections: मणिपुर में सियासी सरगर्मी तेज, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य 4 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Manipur Elections 2022: करम श्याम ने 20-लंगथबल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार कोंथौजम शरत सिंह ने 18-कोंठौजम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया.

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 13 सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री करम श्याम सहित चार अन्य उम्मीदवारों ने भी पहले चरण के मतदान के लिए बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले में अपना नामांकन दाखिल किया.

करम श्याम ने 20-लंगथबल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार कोंथौजम शरत सिंह ने 18-कोंठौजम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. अब तक एनपीपी के तीन, भारतीय जनता पार्टी के दो जबकि जनता दल (यूनाईटेड) के एक उम्मीदवार समेत कुल छह उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.

मणिपुर विधानसभा की कुल 60 सीटों के लिए 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में मतदान होगा. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ फरवरी है, जबकि 11 फरवरी तक नामांकन वापस लिया जा सकता है.

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में बीजेपी ने 60 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. बीजेपी ने 4 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है. मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. मणिपुर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा था कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है. हम दो-तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें- कार पर फायरिंग के बाद संसद में बोले असदुद्दीन ओवैसी - नहीं चाहिए Z कैटगरी की सुरक्षा, नफरत फैलाने वालों पर लगाइए UAPA

ये भी पढ़ें- ABP EXCLUSIVE: Navjot Sidhu का Amarinder Singh पर हमला, कहा- कप्तान खुद माफिया थे, हिस्सा लेते थे इसलिए निकाला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget