एक्सप्लोरर

मुरैना: खेत में बैठ कर शराब पी रहा था युवक, नशे में सांप को काटा, सांप की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में इस घटना के बाद शराबी युवक भी बेहोश होकर गिर पड़ा. जिला अस्पताल में भर्ती युवक को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद हैरतअंगेज खबर सामने आई है. सबलगढ़ तहसील के पचेर गाँव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक सांप को दबोच लिया और उसे काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई. हाल ही में एक ऐसा मामला यूपी से भी सामने आया था. शराबी युवक भी बाद में बेहोश होकर गिर पड़ा. जिला अस्पताल में भर्ती युवक को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. जिला अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ राघवेंद्र यादव ने बताया कि युवक कल्याण जालिम सिंह कुशवाह अपने खेत पर शराब पी रहा था. तभी वहां एक जहरीला सांप निकला. सांप को देखते ही वह बौखला गया और उसने झपट्टा मार सांप को दबोच लिया और उसे काट लिया. सांप ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया. डॉ यादव ने बताया कि सांप का जहर जैविक प्रोटीन होता है. बॉडी में इंजेक्ट होने और खून में मिलने के बाद ही इसका असर होता है. युवक को ज़हर का असर नहीं हुआ. वह अधिक शराब पीने और घबराहट की वजह से बेहोश हो गया था. होश में आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. यूपी के हरदोई में भी हुआ था ऐसा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में किसान सोनेलाल (40) अपने जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गए थे. चारा बीनते समय झाड़ियों में छुपे सांप ने सोनेलाल को काट लिया. सांप के काटने के बाद सोनेलाल ने बिना डरे उसे पकड़ लिया और सांप के फन को दांत से काटकर खा गया, और गांव लेकर आ गया. गांव के लोगों ने उसे समझाया मगर उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ. जब गुस्सा शांत हुआ तो उसने सांप को फेंक दिया. किसान के इस काम को देखकर लोग हैरत में पड़ गए. परिजनों ने सीएचसी में उसे भर्ती कराया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी. अब उसकी हालत ठीक है लेकिन चिकित्सक भी इस घटना को लेकर हैरान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाल्मिकी घोटालाः बी. नागेंद्र का कर्नाटक कैबिनेट से इस्तीफा, रोते हुए की घोषणा
वाल्मिकी घोटालाः बी. नागेंद्र का कर्नाटक कैबिनेट से इस्तीफा, रोते हुए की घोषणा
परीक्षा सिस्टम में होगा बड़ा सुधार? सरकार ने नीलेकणी को सौंपी अहम जिम्मेदारी
परीक्षा सिस्टम में होगा बड़ा सुधार? सरकार ने नीलेकणी को सौंपी अहम जिम्मेदारी
बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट करने पर विदेश मंत्रालय बोला, 'जरूर ध्यान दें...'
बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट करने पर विदेश मंत्रालय बोला, 'जरूर ध्यान दें...'
Xप्लेन: UP में असदुद्दीन ओवैसी का 'ब्राह्मण प्रेम' क्यों छलका? कितने गहरे सियासी मायने
असदुद्दीन ओवैसी का 'ब्राह्मण प्रेम' क्यों छलका? कितने गहरे सियासी मायने

वीडियोज

Vasudha: 😱Dev-Vasudha की जिंदगी में नए दुश्मन की एंट्री! Chauhan Industries पर हुआ हमला! #sbs
Bollywood News: करियर का उतार-चढ़ाव हो या निजी जिंदगी का तूफान, हमेशा साथ खड़े दिखे सलमान-अरबाज-सोहेल (28.08.26)
Nepal Flash Flood: न भूकंप, न GLOF! नेपाल बाढ़ की असली वजह आई सामने, भारत के लिए खतरे की घंटी?
Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दामों पर सरकार का एक्शन! 67 से 55 रुपये किलो हुए भाव, अब और गिरेगी
मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
'आपके गुंडे यूपी की बहनों को...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'आपके गुंडे यूपी की बहनों को...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
नेपाल बाढ़ में अभी भी 320 भारतीय लापता, जलप्रलय के बीच MEA ने दिया अपडेट
नेपाल बाढ़ में अभी भी 320 भारतीय लापता, जलप्रलय के बीच MEA ने दिया अपडेट
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?

Embed widget