एक्सप्लोरर

केंद्र के साथ ममता बनर्जी की तल्खी बढ़ी, दिल्ली में पार्टी प्रमुखों की बैठक में नहीं होंगी शामिल

ममता बनर्जी ने पत्र लिखकर कल राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया है.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की बुधवार को होने वाली बैठक में भाग नहीं लेंगी. उन्होंने इस बारे में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को मंगलवार को पत्र लिखा. इसमें उन्होंने सरकार को सलाह दी कि वह ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जल्दबाजी में फैसला करने के बजाए इस पर एक श्वेत पत्र यानी व्हाइट पेपर तैयार करे.

पीएम मोदी ने उन सभी दलों के प्रमुखों को 19 जून को बैठक के लिए आमंत्रित किया है जिनके लोकसभा या राज्यसभा में सदस्य हैं. इस बैठक में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार, 2022 में आजादी के 75वें वर्ष के जश्न, महात्मा गांधी के इस साल 150वें जयंती वर्ष को मनाने समेत कई मामलों पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद 20 जून को सभी सांसद बैठक और डिनर करेंगे.

ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा है कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसे संवेदनशील और गंभीर विषय पर इतने कम समय में जवाब देने से इस विषय के साथ न्याय नहीं होगा. इस विषय को संवैधानिक विशेषज्ञों, चुनावी विशेषज्ञों और पार्टी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श की जरूरत है.’

ममता बनर्जी ने लिखा, ‘‘मैं अनुरोध करूंगी कि इस मामले पर जल्दबाजी में कदम उठाने के बजाए, आप कृपया सभी राजनीतिक दलों को इस विषय पर एक श्वेत पत्र भेजें जिसमें उनसे अपने विचार व्यक्त करने को कहा जाए. इसके लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए. यदि आप ऐसा करते हैं, तभी हम इस महत्वपूर्ण विषय पर ठोस सुझाव दे पाएंगे.’’

बनर्जी ने आगे कहा कि पिछड़े जिलों के विकास के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस पहले ही अपने विचारों के बारे में बता चुकी हैं कि कुछ जिलों के चयन के समर्थन में नहीं हैं क्योंकि इससे राज्य के सभी जिलों के संतुलित और समान विकास का समग्र लक्ष्य पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा राज्य सभी जिलों के समान सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि क्षेत्रीय असंतुलन पैदा नहीं हो.’

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह और उनका दल 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष समारोहों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे, लेकिन संसद की उत्पादकता में सुधार के तरीकों का मामला निचले सदन का है और संबंधित मंत्रालय को इससे निपटना चाहिए.

ममता बनर्जी पिछले सप्ताह नीति आयोग की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं.

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग हमले में शहीद मेजर को रक्षामंत्री और सेना प्रमुख ने दी आखिरी सलामी

जेपी नड्डा ने संभाली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी, अमित शाह बने हुए हैं अध्यक्ष

पुलवामा हमले का बदला पूरा, अनंतनाग में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सज्जाद भट्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: किसी ने आपके मुंह की सिलाई कर दी, शाह के RS से गैर-मौजूदगी पर खरगे का वार
Live: किसी ने आपके मुंह की सिलाई कर दी, शाह के RS से गैर-मौजूदगी पर खरगे का वार
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
गृह मंत्री अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो…, छात्रों पर पैलेट गन को लेकर खरगे का वार
गृह मंत्री अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो…, पैलेट गन को लेकर खरगे का वार
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget