एक्सप्लोरर

'जब चांद पर पहुंचीं इंदिरा गांधी', फिर फिसली ममता बनर्जी की जुबान, सामने आया नया 'चंद्रज्ञान'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का अंतरिक्ष ज्ञान पिछले हफ्ते से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है, एक बार फिर उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी चांद पर गईं थीं.

स्पेस ज्ञान को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक बार फिर निशाने पर आ गई हैं. दरअसल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की छात्र शाखा तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की स्थापना दिवस की सालगिरह के अवसर पर ममता बनर्जी एक रैली को संबोधित कर रही थीं. 

इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जब इंदिरा गांधी चंद्रमा पर पहुंचीं तो उन्होंने राकेश (शर्मा) से पूछा कि वहां से हिंदुस्तान कैसा दिखता है. उन्होंने जवाब दिया 'सारे जहां से अच्छा'. पिछले हफ्ते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को उसके महत्वाकांक्षी चंद्रयान -3 मिशन की सफलता पर बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इंदिरा गांधी ने ‘राकेश रोशन’ से पूछा था कि ‘चंद्रमा’ से धरती कैसा दिखता है. 

 

नेताओं का 'चंद्रज्ञान'

इससे पहले भी चंद्रयान 3 को लेकर नेताओं ने गलतियां की हैं. पिछले हफ्ते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चंद्रयान 3 के बारे में बोलने को कहा गया तो वे इसके बारे में अनजान थे. इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर, राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी ऐसे बयान दिए, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई.

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ''हम तो भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हैं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. जो चंद्रयान 3 की बात कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं. कल धरती पर सकुशल उसके आने का जो टाइम है, आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए.'' इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ खूब तंज किया जा रहा है.

वहीं अशोक चांदना ने कहा, ''हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई. जो यात्री गए हुए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं. हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.'' इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अशोक चांदना के बयान की चुटकी लेना शुरू कर दी, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि चंद्रयान 3 मिशन मानवरहित है. 

ये भी पढ़ें:

'सिक्किम में पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो 500 वोट भी नहीं मिलेंगे', बीजेपी विधायक ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget