एक्सप्लोरर

मिसालः ग्रामीणों ने धर्म के बजाए शिक्षा को दी तवज्जो, धार्मिक खर्चे घटाकर स्कूल को करेंगे अपग्रेड

महाराष्ट्र के एक गांव में लोगों ने बैठक कर तय किया है कि धार्मिक आयोजनों में होने वाले खर्च में कटौती करके जो पैसे बचेंगे उससे गांव के स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा.

मुंबईः महाराष्ट्र में एक गांव के लोगों ने अनोखा फैसला लिया है. ग्रामीणों ने आपसी समझदारी का परिचय देते हुए तय किया है कि धार्मिक आयोजनों में होने वाले खर्च को कम करके इस पैसे को बच्चों के पढ़ाई में लगाया जाएगा. ग्रामीणों ने योजना बनाई है कि पैसे को बचाकर स्कूल के लिए 2 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी. इस जमीन को स्कूल की जमीन के साथ जोड़ दिया जाएगा. गांव का नाम पोखारी है और यह औरंगाबाद जिले में आता है.

जिला परिषद सदस्य ने बताया, ''गांव वालों ने फैसला लिया है कि स्कूल को और आगे बढ़ाने के लिए मिलकर पैसा खर्च करेंगे. इस प्रयास के लिए जिला परिषद की ओर से भी योगदान दिया जाएगा.''

जिला परिषद सदस्य ने बताया, ''गांव वालों ने पहले ही आंगनवाड़ी केंद्र को अपग्रेड कर चुके हैं. स्कूल के कंप्यूटर लैब को भी अपग्रेड किया जा चुका है. अब स्कूल के कैंपस को बढ़ाने के लिए दो एकड़ जमीन खरीदेंगे.''

मौजूदा समय में स्कूल के पास कुल 0.45 एकड़ जमीन है. गांव के लोगों ने बताया कि तीन महीना पहले ग्रामीणों ने मिलकर यह तय किया था कि धार्मिक कार्यों में होने वाले खर्च को कम करके स्कूल में लगाया जाएगा.

बता दें कि गांव में हर साल एक धार्मिक आयोजन होता है. यह आयोजन एक हफ्ते तक चलता है. इस दौरान टेंट लगाकर लोगों के बीच मिठाईयां बांटी जाती है. इस आयोजन में काफी खर्च होता है.

ग्रामीणों ने तय किया है कि अब इस कार्यक्रम में मिठाई के बदले रोटी और दाल बांटी जाएगी. इस आयोजन के लिए एक ही जगह पर दाल और रोटी तैयार की जाएगी और लोगों के बीच बांटी जाएगी.

ग्रामीण ने बताया कि गांव वालों ने मिलकर आंगनवाड़ी और स्कूल के कंप्यूटर लैब को अपग्रेड करने के लिए करीब 10 लाख से भी ज्यादा रुपये खर्च कर चुके हैं. आंगनवाड़ी को डिजिटल बनाया गया है.

आंगनवाड़ी को डिजिटल करने के लिए पंचायत की ओर 50 हजार रुपये का दान मिला था. इसके अलावा सभी पैसे गांव वालों ने मिलकर खर्च किए थे. इस गांव में करीब 450 घर हैं. आंगनवाड़ी और कंप्यूटर लैब को अपग्रेड करने के लिए सभी घरों से कम से कम 5-5 हजार रुपये का दान मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget