एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे का एलान- सरकारी कर्मचारियों का नहीं कटेगा वेतन, अलग-अलग चरणों में होगा भुगतान

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा किसी भी सरकारी कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाएगा. बस इसका भुगतान अलग-अलग चरणों में किया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र में बढ़ते कोविड 19 पॉजिटिव केस के मामलो को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि भी को पता है कि इस समय पूरे देश के साथ-साथ महाराष्ट्र की भी स्थिति क्या है, कोरोना को मात देना है, उसे हराना है. ऐसे में हमें घरों में रहना होगा. हमें सभी लोगों का सत्कार करना चाहिए, जो भी मास्क लगाकर आज सेवा दे रहे हैं.

सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं

उद्धव ठाकरे सरकार ने पहले यह घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री सहित राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती होगी. अब उन्होंने कहा कि हमने किसी के भी वेतन में कोई कटौती नहीं की है. बस उसे अलग-अलग  चरणों मे दिया जाएगा.

यात्रा कर लौटे लोग खुद ट्रेवल हिस्ट्री बताएं

मुंबई के कुछ इलाकों को सील करने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस स्थिति से हम जूझ रहे है, वो सभी को समझना होगा. आज हमने देखा कि कुछ जगहों को सील किया गया है. जैसे-जैसे पता चल रहा है, हम कर रहे हैं. अगर कोई प्रवासी बाहर से आया है तो वो अपनी जानकारी दे, इससे घबराने की जरूरत नहीं है. जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे है, वैसे वैसे जो भी मरीज सामने आ रहे हैं उनके करीबियों की भी हम चिंता कर रहे हैं और हम खुद भी पता कर रहे हैं. मेरा उन सभी से निवेदन है जो भी बाहर से आए हैं और उनकी जांच अभी तक नहीं हो सकी है, कृपया वो सभी सामने आकर खुद जांच कराने में सहयोग करें. हमारे यहां मरीजो की संख्या जरुर बढ़ी है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. कई मरीज ठीक होकर भी घर जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने लोगों की दी ये सलाह

उद्धव ठाकरे ने सलाह देते हुए कहा, ''जिस चीज से एलर्जी हो उससे बचें. एसी का इस्तेमाल कम करें और खिड़की खोले ताकि शुद्ध हवा आए. अगर सर्दी खांसी हो तो किसी भी अस्पताल में जाकर चेकअप नहीं कराएं बल्कि सरकार की ओर से सरकारी दवाखानों में जाकर ही अपना चेकअप कराएं. आप जहां है, वही रुकें. कहीं भी जाने की कोशिश ना करें. कहीं पर भी जाने के लिए कोई ना निकलें. जहां जहां भाजी या अन्य की दुकान हैं वहा भीड़ नहीं करें. सोशल डिस्टेंस रखें.''

प्रवासियों को नहीं होगी दिक्कत

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘’प्रवासियों से विनती है कि जहां हैं वहीं रुकें. 1000 केंद्र खोले गए हैं जहां उनको भोजन मिलेगा. एक लाख से ज्यादा लोगों को खाना दिया जाएगा. महाराट्र में जो हैं उनकी जिम्मेदारी हमारी है. दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री हमारे लोगों का ध्यान रख रहे हैं. सभी जगह लॉकडाउन है. सभी के लिए व्यवस्था की जा रही है. राशन को लेकर जो केंद्र सरकार आदेश दे रहे हैं उसके अनुसार चल रहे हैं. राज्य सरकार भी इस पर काम कर रही है. हमारे पास जो कोटा है वो देंगे. शिव भोजन की संख्या बढ़ाने को कहा है. एक लाख तक करने की मंजूरी दी है.’’

डॉक्टरों से की ये खास अपील

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन डॉक्टरों ने अपना दवाखाना बंद कर दिया है उनसे निवेदन है कि उसे खोल दें. ताकि लोगों को सर्दी खांसी की दवा मिल सके. अगर सर्दी खांसी ज्यादा हो रही है तो उसे सरकारी दवाखाने में भेजें.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget