एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के बयान के बाद बंद रही साईं बाबा की नगरी शिर्डी

बंद की वजह से देश के कोने कोने से शिर्डी पहुंचे भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए कई सामाजिक संगठनों ने चाय और नाश्ता बांट रहे हैं. साईं मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी खाने पीने का इंतजाम किया गया है.

शिर्डीः महाराष्ट्र में साईं बाबा की नगरी शिर्डी आज से अनिश्चितकालीन के लिए बंद हो गई है. ये बंद उद्धव ठाकरे के उस बयान के विरोध में है जिसमें उन्होंने शिर्डी से करीब ढाई सौ किलोमीटर के फासले पर पाथरी नाम के गांव को साईं बाबा का जन्म स्थल बताया था और पाथरी के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए कि मदद का ऐलान किया था. शिर्डी की तमाम दुकाने होटल और स्टॉल्स आज सुबह से ही बंद थे.

शिर्डी में मंदिर के आस-पास जो फूल- माला की दुकानें और पूजा सामग्री के स्टाल लगते थे वे भी बंद नजर आए. खाने-पीने के रेस्टोरेंट और होटल भी पूरी तरह से बंद रहे.

शिर्डी के इतिहास में पहली बार बंद का एलान

शिर्डी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है इससे पहले चाहे किसी ने भारत बंद का ऐलान किया हो या फिर महाराष्ट्र बंद का शिर्डी कभी बंद नहीं रही लेकिन उद्धव ठाकरे के बयान का विरोध शिर्डी में हर तरफ दिखाई दिया.

शिर्डी निवासियों का कहना है की साईं बाबा का जन्म कहां हुआ ये किसी को पता नहीं है शिर्डी साईं बाबा की कर्मभूमि रही है. उनकी जीवनी साईं चरित्र में भी उनके जन्म स्थान का उल्लेख नहीं है. ऐसे में उद्धव ठाकरे पाथरी को साईं बाबा का जन्म स्थल बताकर भ्रम फैला रहे हैं.

'बयान वापस लें सीएम ठाकरे'

शिर्डी वासियों की मांग है कि उद्धव ठाकरे अपना बयान वापस लें. शिर्डी वालों का कहना है कि उन्हें इस बात पर आपत्ति नहीं है की पाथरी के विकास के लिए सरकार खर्च कर रही है लेकिन पाथरी को साईं बाबा का जन्म स्थान ना बताया जाए.

शिर्डी वालों के विरोध का एक कारण उस आशंका को भी माना जा रहा है कि अगर पाथरी को भी साईं बाबा से जुड़े एक बड़े केंद्र के तौर पर विकसित किया गया तो शिर्डी का महत्व घट सकता है शिर्डी आने वालों की भीड़ पाथरी जा सकती है.

'शिर्डी की अर्थव्यवस्था पर पडे़गा असर'

गौरतलब है किस साईं बाबा की नगरी होने की वजह से शिर्डी में बड़े पैमाने पर कई तरह के कारोबार फल फुल रहे हैं. अगर पाथरी को जन्मस्थल के तौर पर विकसित किया गया तो शिर्डी की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा.

इस बंद की वजह से देश के कोने कोने से शिर्डी पहुंचे भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए कई सामाजिक संगठनों ने चाय और नाश्ता बांट रहे हैं. साईं मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी खाने पीने का इंतजाम किया गया है.

शिर्डी से शिवसेना के सांसद सदाशिव लोखंडे भी उद्धव ठाकरे के बयान के विरोध में उतरे कहा पहले मैं शिर्डी का हूं और फिर शिवसेना का कार्यकर्ता हूं. उद्धव ठाकरे ने गलत बयान दिया है. उन्होंने ठाकरे को नसीहत दी कि बाबा को बांटो मत. लोखंडे ने कहा कि विवाद खत्म करने के लिए मैं उद्धव ठाकरे से बातचीत भी करूंगा.

विवाद के बाद RSS प्रमुख की सफाई, कहा- जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों के कानून वाली बात नहीं कही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget